शॉर्ट ड्रेस में फैन्स के बीच फंसी एक्ट्रेस, इस वजह से लोग निकाल रहे उस पर ही भड़ास, देखें VIRAL VIDEO

Published : Apr 14, 2023, 02:21 PM IST
Rakhi Sawant Viral Video

सार

राखी सावंत को शॉर्ट ड्रेस में देखकर इंटरनेट यूजर्स उन्हें रमजान की याद दिला रहे हैं। वे अपने फैन्स के बीच फंस भी जाती हैं, जिनके बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई थी। राखी उन्हें धक्का देकर वहां से निकलती हैं, जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

 

एंटरटेनमेंट डेस्क. राखी सावंत (Rakhi Sawant) दुबई से मुंबई लौट आई हैं। गुरुवार रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर पैपराजी और फैन्स के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। राखी पैपराजी के सामने अपने बैग में से बुर्ज खलीफा के स्टैच्यू निकालकर उन्हें दिखाती नजर आ रही हैं। वे पैपराजी से कह रही हैं कि वे ये स्टैच्यू उनके लिए लेकर आई हैं। लेकिन सबका ध्यान राखी की ड्रेस और एयरपोर्ट पर उनके द्वारा की जा रहीं हरकतों पर जा रहा है। खुद को मुस्लिम बता चुकीं राखी की हरकतें देखकर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

राखी ने दिया फैन्स को धक्का

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत पैपराजी को दुबई से लाए हुए बुर्ज खलीफा के स्टैच्यू दिखा रही हैं। इसी दौरान सेल्फी लेने की होड़ में कुछ फैन्स उन्हें घेर लेते हैं और राखी उनके बीच फंस जाती हैं।  वे उनके बीच से निकलने के लिए उन्हें धक्का देती हैं। राखी ने इस दौरान ब्लैक कलर की नेट कॉर्सेट और लैदर स्कर्ट पहना हुआ था। उन्हें इस ड्रेस और फैन्स के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई इंटरनेट यूजर्स तो उन्हें यह याद दिला रहे हैं कि जब उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था और वे रोजा रख रही थीं तो उनका क्या हुआ?

इंटरनेट यूजर्स के कमेंट

एक इंटरनेट यूजर ने राखी का वीडियो देखने के बाद कमेंट बॉक्स में लिखा है, "ये तो मुस्लिम बन गई थी, रोजे भी रख रही थी।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, "कम से कम आज इस रमजान माह-ए-रमजान का लिहाज करती।" एक यूजर का कमेंट है, "इसको देखकर लगता है भगवान से भी गलती हो सकती है।" एक यूजर का कमेंट है, "खुद का तमाशा बनाना इसे कहते हैं।" एक यूजर ने लिखा है, "क्या यूजलेस लाइफ है उस बंदे की जो राखी सावंत से सेल्फी लेने के लिए धक्का खाया। थू है रे तेरी ज़िंदगी पे।" एक यूजर ने लिखा है, "इसको इतनी अहमियत ही क्यों देते हो।" एक यूजर का कमेंट है, "अबे इस्लाम में छोटे कपड़े पहनना हराम है।"

पिछले साल मुस्लिम बनीं राखी

राखी सावंत ने पिछले साल बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से निकाह किया, जिसके लिए उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था। राखी ने अपना नाम फातिमा रखा था। यह बात अलग है कि बाद में उन्होंने आदिल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवा दिया। रमजान के पवित्र माह में उन्होंने रोजे रखने भी शुरू किए थे, जिसकी वजह से इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

और पढ़ें…

बेटी की उम्र की लड़की को डेट कर रहे 57 साल सलमान? एक्ट्रेस ने बताया सच

22 किलो वजन घटाकर फैट से फिट हुई एक्ट्रेस, क्या आप पहचान पाए?

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर
Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में किसने बनाई जगह, NO.1 पर कौन करेगा कब्जा?