सलमान खान के Bigg Boss OTT 3 में एंटरटेनमेंट का डबल डोज,धमाका करने आ रहे 2 ग्रुप लीडर्स

Published : May 12, 2024, 09:23 AM IST
2 Group Leaders In Bigg Boss OTT 3

सार

2 Group Leaders In Bigg Boss OTT 3 . सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। खबरों की मानें तो 2 ग्रुप लीडर्स को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इनके नाम और फोटोज भी रिवीड की गई हैं। बता दें कि सलमान का शो 4-5 जून को प्रीमियर होगा। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के शुरू होने का हर कोई इंतजार कर रहा है। इसी बीच शो से जुड़ी एक ताजा जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए 2 ग्रुप लीडर का चयन किया है। इतना ही इनके नाम और फोटोज भी रिवील की गई हैं। आपको बता दें कि ये 2 ग्रुप लीडर राखी सावंत (Rakhi Sawant) और अर्शी खान (Arshi Khan) हैं। शो आईपीएल 2024 (IPL 2024) के समापन के बाद जून में शुरू होने वाला है और प्री-प्रोडक्शन का काम चर्चा पहले से ही जोरों पर है।

Bigg Boss OTT 3 में ग्रुप लीडर

Bigg Boss OTT 3 को लेकर सामने आई हालिया अपडेट पर नजर डाले तो पता चलता है कि निर्माताओं ने पूर्व विवादास्पद प्रतियोगी राखी सावंत और अर्शी खान को स्पेशल रोल के लिए चुना है। पिछले सीजन के विपरीत जहां उन्होंने प्रतियोगियों के रूप में प्रतिस्पर्धा की थी, इस बार वे शो के पहले दो हफ्तों के लिए घर की लीडर रहेगी। Filmibeat की रिपोर्ट के की मानें तो बिग बॉस 14 में अपनी मनोरंजक हरकतों के लिए फेमस राखी और अर्शी डिजिटल वर्जन में अपना जलवा दिखाएंगी। इसमें ट्विस्ट यह होगा कि दोनों नियमित प्रतियोगियों के रूप में भाग लेने के बजाए,घर के अंदर टीमों की देखरेख करते हुए लीडर्स के रूप में काम करेंगी।

Bigg Boss OTT 3 की प्रीमियर डेट

सलमान खान के शो Bigg Boss OTT 3 की प्रीमियर डेट के बारे में बात करें तो यह 4-5 जून है। खबरों की मानें तो सलमान जल्दी ही शो का प्रोमो शूट करेंगे, जिसे प्रीमियर से पहले रिलीज किया जाएगा। हालांकि, शो को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। वहीं, शो के कुछ फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए है। इनमें शहजादा धामी, रोहित खत्री, अरहान बहल, शीजान खान, मैक्सटर्न, ठगेश, प्रतीक्षा होनमुखे, दलजीत कौर, श्रीराम चंद्रा, अर्यांशी शर्मा, सैंकी उपाध्याय, तुषार सिलावट आदि के नाम हैं। इस बार के शो दर्शकों को पैसा खर्च करने के बाद देखने मिलेगा। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

सौतेली मां से है इन बॉलीवुड STARS की धांसू बॉन्डिंग, 1 तो जबरदस्त फैन

दनादान नोट छापेगी रश्मिका मंदाना की अपकमिंग 7 फिल्में, BO होगा मालामाल

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

सलमान खान ने दिया Bigg Boss 20 का हिंट, पर इस बात पर रखा सबसे बड़ा सस्पेंस
Bigg Boss 19 जीते गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट समेत बाकी 4 फाइनलिस्ट कितने रुपए लेकर घर लौटे?