Gufi Paintal Death : नहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल, 78 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Published : Jun 05, 2023, 11:30 AM ISTUpdated : Jun 05, 2023, 12:24 PM IST
mahabharata shakuni mama aka gufi paintal passes away

सार

Mahabharata Shakuni Mama Aka Gufi Paintal Death. 80 के दशक के सबसे पॉपुलर सीरियल महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. फेमस सीरियल महाभारत (Mahabharat) में शकुनी मामा (Shakuni Mama) का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल (Gufi Paintal) का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। बात दें कि वह काफी दिनों से बीमार थे और उनकी हालत काफी गंभीर थी। उनका इलाज मुंबई के बेलईव मल्टीस्पेशलिटी अस्तपाल में चल रहा था। रिपोर्ट्स की मानें वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हफ्तेभर से अस्पाताल में भर्ती गूफी पेंटल की हालत की काफी क्रिटिकल बनी हुई थी। डॉक्टर्स लगातार उनपर नजर रखे हुए लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सोमवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। खबरों की मानें तो उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा।

कुछ दिन पहले ही आई थी Gufi Paintal की बीमारी की खबर

आपको बता दें कि कुछ पहले ही टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने गूफी पेंटल की बीमारी और गंभीर हालत के बारे में जानकारी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी हालत काफी गंभीर है और उन्होंने सभी से प्रार्थना करने को कहा था। वहीं, गूफी पेंटल के छोटे भाई कॉमेडियन कंवलजीत पेंटल ने हाल ही में अपने भाई की हेल्थ अपडेट शेयर की थी। उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि उनके भाई की कंडीशन काफी गंभीर है। पेंटल ने बताया था कि उनके भाई के हार्ट और किडनी में दिक्कत है, जिसके चलते उनका इलाज किया जा रहा है। गूफी पेंटल के बेटे हैरी ने अपने पिता की जिंदगी के लिए सभी से प्रार्थना करने को कहा था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गूफी ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया।

गूफी पेंटल के बारे में

आपको बता दें कि गूफी पेंटल को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था लेकिन वह अपनी इच्छा घरवालों के आगे जाहिर कर पाए और उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया। इसी दौरान उन्हें आर्मी में जाने का मौका मिला। पोस्टिंग के दौरान वह भारत-चीन बॉर्डर पर मनोरंजन करने के लिए फौजियों के साथ रामलीला करते थे। कुछ वक्त बाद जब उनके छोटे भाई ने ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा तो वह भी आर्मी छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में आ गए। शुरुआत में उन्होंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। फिर उन्होंने महाभारत में शकुनी मामा का रोल मिला और इस रोल ने उन्हें घर-घर में फेसम कर दिया।

 

ये भी पढ़ें...

42 साल की सनी लियोनी का बिकिनी में कर्वी फिगर देख उड़े होश, धड़का दिल

3 बच्चों की मां है सलमान खान की ये हीरोइन, हालत ऐसी कि पहचानना मुश्किल

अक्षय-SRK नहीं प्रभास पर सबसे बड़ा दांव, क्या कैश करा पाएंगे 1500 Cr?

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?