
एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत में साथ में काम कर रहे एक्टर्स के बीच प्यार होना कोई बड़ी बात नहीं है। और ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ उन्हीं का अफेयर शुरू हो, जो पर्दे पर कपल बने हैं। कई बार भाई-बहन या देवर-भाभी का रोल करने वाले एक्टर्स के दिलों में भी एक-दूसरे के प्रति फीलिंग जाग जाती हैं और वे प्यार में पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दो एक्टर्स के बीच। ये एक्टर्स शो में भाई-बहन का रोल कर रहे थे, लेकिन असल लाइफ में वे बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बन गए थे। खास बात यह है कि जब मेकर्स को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें अपने रिश्ते को छुपाए रखने की सलाह दी थी।
वो कपल, जो भाई-बहन का रोल करते प्यार में पड़ा
हम जिस कपल की बात कर रहे हैं वे हैं रोहन मेहरा और कांची सिंह। दोनों ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भाई-बहन का रोल किया था। लेकिन वे कब एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए, शायद उन्हें भी पता नहीं चला होगा। शो में रोहन अक्षरा (हिना खान) के बेटे नक्ष सिंघानिया के रोल में थे और कांची ने उनकी कजिन गायत्री उर्फ़ गयु का रोल निभाया था। 2016 में दोनों एक एक-दूसरे के करीब आए। बताया जाता है कि जब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माताओं को उनके रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें इस बात को छुपाए रखने की सलाह दी थी, क्योंकि वे पर्दे पर भाई-बहन का रोल कर रहे थे। रोहन ने जब शो छोड़ा, उसके बाद उन्होंने कांची के साथ अपने रिश्ते की बात कबूल की थी।
2021 में रोहन मेहरा और कांची सिंह का ब्रेकअप हो गया
2021 में जब वैलेंटाइन डे के मौके पर रोहन और कांची ने एक-दूसरे के प्रति सोशल मीडिया पर कुछ नहीं लिखा तो उनके ब्रेकअप के कयास लगने लगे। दावा किया गया कि कपल के बीच लंबे समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। बाद में एक इंटरव्यू में खुद कांची ने रोहन के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। उन्होंने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा था, "मैं रोहन से एक-दो बार मिल चुकी हूं पार्टियों और इवेंट्स में। हम एक-दूसरे के साथ बेहद सौहार्दपूर्ण रहे हैं। हमारे बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है। ना उनकी साइड से, ना मेरी साइड से। हम दोनों के दिल में एक-दूसरे के लिए रिस्पेक्ट है।"
इसी बातचीत में जब रोहन के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में पूछा गया तो कांची ने कहा था, "देखिए हमने लाइफ का एक अच्छा वक्त गुज़ारा है। एक बहुत बड़ा फेज साथ स्पेंड किया है। वो हम दोनों के साथ रहेगा। आज से कितने साल बाद भी वो यादें, वो मेमोरीज हम दोनों को याद रहेंगी। मैं उनके साथ वाले इन पलों को संजोकर रखूंगी।" जब कांची से पूछा गया कि क्या वे भविष्य में रोहन मेहरा के साथ काम करना पसंद करेंगी तो उन्होंने कहा था कि उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है।
फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं रोहन और कांची
वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहन मेहरा और कांची सिंह दोनों ही फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रोहन को पिछली बार 2021 में आई वेब सीरीज 'क्रैश' में देखा गया था तो वहीं कांची सिंह पिछली बार रियलिटी शो 'किचन चैंपियन 5' में दिखाई दी थीं।
और पढ़ें…
पहली फिल्म आते ही हुआ BF से ब्रेकअप! अब 'हनीमून फोटोग्राफर' बनी यह TV एक्ट्रेस
करीना कपूर के बेटे का नाम तैमूर क्यों? वजह एक पड़ोसी, मतलब भी जान लीजिए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।