
स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जल्द ही एक बड़े लीप के साथ ऑडियंस के सामने आने वाला है। मेकर्स कहानी को पूरी तरह नए मोड़ पर ले जाने की तैयारी में हैं, जहां कई नए किरदारों की एंट्री होगी और पुराने रिश्तों के कई अनसुलझे राज सामने आ सकते हैं। इसी बीच शो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, 'अधूरा सच' फेम अभिनेता आदित्य गुप्ता जल्द ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की स्टारकास्ट का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में इस खबर को लेकर काफी चर्चा है।
शो में आने वाले लीप के बाद कहानी कई साल आगे बढ़ जाएगी। इस नए ट्रैक में मुक्ति और मैरा बड़ी हो चुकी होंगी और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के रूप में नजर आएंगी। वहीं अरमान और अभीरा की जिंदगी भी नए संघर्षों और रिश्तों की उलझनों से गुजरती दिखाई देगी। मेकर्स लीप के साथ कहानी में नए चेहरों और नए रिश्तों को जोड़कर दर्शकों को एक बिल्कुल अलग अनुभव देने की तैयारी कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य गुप्ता का किरदार कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आएगा। फिलहाल उनके रोल को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि उनका किरदार मैरा से किसी खास कनेक्शन में नजर आ सकता है। यही नहीं, उनकी एंट्री के बाद पोद्दार परिवार में कई सवाल खड़े होंगे और कई पुराने राज भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
शो को लेकर एक और दिलचस्प थ्योरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि जब आदित्य गुप्ता का किरदार पोद्दार हाउस में आएगा तो अभीरा को उससे एक अजीब-सा अपनापन महसूस होगा। इसी के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं आदित्य का किरदार वही बीएसपी (BSP) तो नहीं, जिसे शो में पहले डेड दिखाया गया था। अगर ऐसा होता है तो यह कहानी का अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट साबित हो सकता है और अभीरा की जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है। हालांकि, फिलहाल यह सिर्फ अटकलें हैं और मेकर्स ने इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।
और पढ़ें - Upcoming Star Plus Serial: अदा खान फिर बनेंगी खलनायिका, मिला स्टार प्लस का बिग बजट सीरियल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में अनुभवी अभिनेत्री शगुफ्ता अली की भी एंट्री होने वाली है। वह लीप के बाद की कहानी में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी। माना जा रहा है कि उनका रोल भी कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। ऐसे में लीप के बाद नए किरदारों, नए रिश्तों और पुराने राजों के खुलासे के साथ कहानी और भी रोमांचक होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य गुप्ता का किरदार वास्तव में कौन है और क्या वह अभीरा की जिंदगी से जुड़ा कोई बड़ा सच सामने लाएगा या फिर यह सिर्फ एक नया सस्पेंस होगा। आने वाले एपिसोड्स में इन सभी सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।