
फूड डेस्क : मानसून में भुट्टे (corn) खाने का अपना अलग ही मजा है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन अक्सर आपने देखा होगा कि लोग कॉर्न को छीलकर इसके बाल या जिसे कॉर्न सिल्क (corn silk) कहा जाता है इसे फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें की जिसे कचड़ा समझ कर आप फेंक देते हैं दरअसल वह कॉर्न सिल्क हमारे लिए बेहद फायदेमंद है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कॉर्न सिल्क के फायदे (corn silk benefits) और इसे इस्तेमाल करने का तरीका।
भुट्टे के बाल में मौजूद पोषक तत्व
भुट्टे के बारे में तो आप सभी जानते होंगे कि यह विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है और स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन आपको बता दें कि कॉर्न सिल्क यानी कि भुट्टे के बाल में भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें पोटेशियम कैल्शियम और विटामिन b2 के अलावा विटामिन सी और के जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कैसे करें भुट्टे के बालों का इस्तेमाल
कॉर्न सिल्क का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं कॉर्न सिल्क टी रेसिपी जो बेहद फायदेमंद होती है और बनाने में भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको चाहिए-
एक बड़ा चम्मच भुट्टे के बाल
एक कप पानी
स्वाद अनुसार नींबू
विधि
भुट्टे के बाल की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप पानी को उबालने रख दें। इसमें एक चम्मच सूखा और कटा हुआ कॉर्न सिल्क यानी भुट्टे के बाल डालें। जब ये अच्छी तरह से उबल जाए, तो गैस को धीरे करके इसे 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। अंत में इसमें आधा नींबू निचोडें। आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें आधा चम्मच शहद भी डाल सकते हैं। नहीं तो इसी तरह से छानकर इसका सेवन करें।
कॉर्न सिल्क टी के फायदे
- भुट्टे के बाल की चाय वजन कम करने में बेहद मददगार होती है। यह हमारे शरीर से एक्स्ट्रा फैट को कम करती है और टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करती है।
- अगर आप किडनी स्टोन से परेशान है तो भुट्टे के बालों की चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह किडनी में जमा टॉक्सिंस और नाइट्रेट को बाहर निकालने में मदद करती है, जिसे किडनी स्टोन का खतरा कम हो जाता है।
- भुट्टे के बाल की चाय ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए भी मददगार है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
- अगर आप यूरिनरी इनफेक्शन से परेशान रहते हैं, तो आपको भुट्टे की बाल की चाय का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और इन्फेक्शन को दूर रखती है।
- मधुमेह के रोगियों के लिए भुट्टे के बाल की चाय रामबाण है। इसमें जरूरी मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते हैं, जो ब्लड इन्सुलिन लेवल को मेंटेन रखते हैं, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
और पढ़ें: सावन सोमवार के व्रत के दौरान बनाएं ये 5 सुपर हेल्दी और टेस्टी फलहारी रेसिपी
मानसून के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूर पिए ये 5 हेल्दी काढ़ा, सर्दी-जुखाम रहेगा कोसों दूर
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.