सुबह उठते ही कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती हो सकते हैं गंभीर परिणाम, डाइट में इसे करें शामिल

Published : Apr 26, 2022, 07:18 PM IST
सुबह उठते ही कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती हो सकते हैं गंभीर परिणाम, डाइट में इसे करें शामिल

सार

 हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast) आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसके साथ ही आपकी बॉडी को भी एक्टिव रखता है। नाश्ता छोड़ने के कई नुकसान हैं। 

फूड डेस्क. हमारे दिन की शुरुआत सुबह के नाश्ते (Breakfast) से होती है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो नाश्ता करना पसंद नहीं करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं नाश्ता नहीं करने से हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। कुछ लोग वजन बढ़ने के डर से नाश्ता नहीं करते हैं अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आपकी बॉडी के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast) आपको कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने नाश्ते को स्किप नहीं करें। आइए जानते हैं सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए।

नाश्ता नहीं करने से होने वाली समस्याएं
अगर आप रोज नाश्ता नहीं करते हैं सीधे लंच करते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियों को सामना करना करना पड़ता है। आइए जानते हैं अगर आप नाश्ता नहीं करते हैं तो किन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

  • आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है।
  • ओवर ईटिंग की समस्या हो सकती है।
  • आपकी बॉडी में एनर्जी की कमी हो सकती है। 
  • डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है। 

 
नाश्ते में क्या शामिल करें

प्रोटीन वाले भोजन
नाश्ते में आपको प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने नाश्ते में अंडा और डेयरी उत्पाद को शामिल कर सकते हैं। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप अंडा खाने से परहेज करते हैं तो आप नाश्ते में डेय्ररी उत्पाद को शामिल कर सकते हैं।
 

फ्रूट
नाश्ते में आपको फ्रूड में फोकस करना चाहिए। फ्रूड के साथ-साथ हरी सब्जियों भी शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं।  जूस का भी प्रयोग कर सकते हैं। जबकि सब्जियों को आप उबाल कर उपयोग में ले सकते हैं। ऐसा करने से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और आप हेल्दी डाइट भी लेंगे। 

उपमा और पोहा 
उपमा भी नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है। अगर आपको यह पसंद नहीं है तो आप अपनी डाइट में पोहा को शामिल कर सकते हैं। ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ठगी: रोहित को चढ़ा लॉटरी जीतवाने का खुमार, लालच में सब गंवा बैठा, इन गलतियों से होता है ऑनलाइन फ्रॉड 

 weight loss tips: क्या आप भी अपने बढ़े हुए वजन से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें यह 5 सुपर ड्रिंक

कूड़ा समझ कर जिस आम की गुठली को फेंक देते हैं आप, उसके फायदे जानकर दंग रह जाएंगे

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद
Chicken Pakora Recipe: प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ