
नई दिल्ली। आज की यंग जेनरेशन को मोमोज खाना बेहद पसंद है। कुछ पुराने लोग यानी अधिक उम्र के लोग भी अपवाद हैं, जिन्हें यह बेहद अच्छी डिश लगती है। यह ऐसा व्यंजन है, जो कंफर्ट फूड के तौर पर मशहूर हो गया है। कुछ लोगों को इसके साथ परोसी जाने वाली चटनी भी बेहद अच्छी लगती है। पहले इसे पहाड़ी ही बेहतर तरीके से बनाते थे, लेकिन आज मैदानी हिस्सों में भी रहने वाले कई लोग इसकी रेसिपी समझकर खुद ही बनाने लगे हैं।
जो लोग घी-तेल से परहेज करते हैं या बाहर का देर से रखा खाना नहीं खाना चाहते, उनके लिए मोमोज बेहतर विकल्प हो सकता है। वैसे, मोमोज को लोग चटकारे लेकर तो खाते हैं, मगर इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। तो चलिए आज आपको मोमोज से जुड़ी कुछ बेसिक जानकारी देते हैं, ताकि आप जब अगली बार इसे खाएं तो इसके बारे में जरूरी बातें आपको याद रहे।
मोमोज यानी मॉग-मॉग
पहले यह जानते हैं कि यह कहां का फूड है। दरअसल, बहुत से लोग यह समझते हैं कि मोमोज चाइनीज फूड है और यह चीन से आया है। मगर यह सच नहीं है। दरअसल, मोमोज तिब्बती फूड है और वहीं से भारत आया है। अब बारी मोमोज शब्द के बारे में जानने की। मोमोज शब्द मॉग-मॉग (Mog-Mog) का शॉर्ट फॉर्म है। मॉग-मॉग का मतलब होता है स्टफ्ड बन। यह शब्द चीन, तिब्बत और नेपाल में बोला जाता है। अब आप तय कर लें कि यह कहां से आया होगा। वैसे, हिंट हम उपर दे ही चुके हैं।
अलग नाम और अलग आकार, आपको क्या पसंद है
आप यह जान गए कि मोमोज मतलब स्टफ्ड बन। तो यह एक या दो नहीं बल्कि, कुल आठ खास आकार-प्रकार के होते हैं और सभी का अलग-अलग नाम होता है। गुजिया के आकार वाला मोमोज आपने खाया होगा, तो इसे कहते हैं हॉफ मून शेप। स्टीम्ड, पैन और फ्राइड मोमोज भारत में खूब पसंद किए जाते हैं। इनके मतलब भी आप समझ ही गए होंगे। स्टीम्ड यानी भाप में पके, फ्राइड यानी तलकर पकाए गए और पैन यानी सेंक कर पकाए गए मोमोज। अफगानिस्तान में तंदूरी मोमोज खूब पसंद किए जाते हैं और कुछ जगह तो ओवन मोमोज भी बनाया जाने लगा है। अगर ऑप भरने के तरीके अपना सकते हैं तो आप मोमोज आसानी से बना सकते हैं।
वन विभाग के 120 साल पुराने रेस्ट हाउस में रात को हुई अजीब घटना, अधिकारी ने बताया अनुभव
ट्रेन में युवक को सीट पर बैठे-बैठे आ गई नींद, तभी हुआ कुछ ऐसा कि सब खिलखिलाकर हंसने लगे
महिला ने बनाई मैगी, अंत में मिला दी ऐसी चीज यूजर्स रह गए दंग, बोले- हे भगवान इसे नरक में भेजना
Adidas ने बनाया अश्लील विज्ञापन, हंगामे के बाद बैन, महिलाओं के शरीर के ऊपरी हिस्से को दिखाया न्यूड
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.