सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक लोकल ट्रेन की सीट पर बैठे-बैठे सो रहा है। थोड़ी देर बाद युवक एक तरफ को ज्यादा झुक गया और फर्श पर गिर गया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा गया हौर लाइक किया गया है। 

नई दिल्ली। देश में इन दिनों जबदरस्त गर्मी पड़ रही है। कई बार गर्मी और मच्छर की वजह से रात में लोग सो नहीं पाते। ऐसे में जब वे काम के लंबे थकान के बीच बस या ट्रेन से लौट रहे होते हैं, तब थकान की वजह से नींद आ ही जाती है। अक्सर ऐसा होता है, जब काम कर घर लौट रहे लोग मेट्रो या लोकल ट्रेन में थकान की वजह से बैठे-बैठे सो जाते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक थका हुआ आदमी ट्रेन में सफर कर रहा है। वहां इतना थका हुआ है कि सीट पर बैठे-बैठे बेसुध सो गया। आसपास और लोग बैठे हैं। कोई मोबाइल देख रहा है, तो युवक की तरह झपकी ले रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

View post on Instagram

सोते-सोते युवक एक तरफ झुक गया और थोड़ी देर बाद गिर गया
वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल टी-शर्ट पहने एक बड़ी तोंद वाला युवक लोकल ट्रेन में सीट पर बैठे दिख रहा है। सोते-सोते यह युवक एक तरफ को झुक गया है। कुछ देर तक वह युवक ऐस ही सीट पर एक तरफ को झुकता जाता है और थोड़ी देर बाद अपनी सीट से गिरकर ट्रेन के फर्श पर लेट जाता है। गिरने के बाद उसकी नींद गिरती है और वह उठने की कोशिश करता दिख रहा है। 

लोग जमीन पर गिरे युवक को देख रहे, मगर उठाने के लिए आगे नहीं बढ़े 
युवक के जमीन पर गिरने के बाद कुछ लोग उसकी ओर से देखते हैं, मगर उठाने के लिए कोई आगे बढ़ता नहीं दिख रहा। इस पोस्ट को 23 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, उसे इतनी भीड़ में नींद कैसे आ गई। कई लोगों ने इमोजी के जरिए हंसते हुए कमेंट दिय है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ढाई फुट के अजीम पीएम मोदी से बोले- दिन को चैन नहीं, रात में नींद नहीं..मेरा ये काम करा दीजिए

सांप को दूध पीते तो बहुत देखा होगा, आज कांच के ग्लास में पानी पीते भी देख लीजिए

'हमारी आंटियां चोरों से कम हैं के' देखिए एक महिला ने पलक झपकते दुकान पर मोबाइल कैसे उड़ाया

बेटी को पालने के लिए मां ने 30 साल तक पुरूष बन कर काम किया, साड़ी-ब्लाउज की जगह पहने लुंगी और शर्ट