
फूड डेस्क : अक्सर वेजिटेरियन लोगों का यह सवाल होता है कि हम वेज में ऐसा क्या खाएं कि हमें नॉनवेज के पौष्टिक तत्व मिल जाए। तो आपको बता दें कि वेज में भी ऐसी कई चीज हैं, जो बहुत पौष्टिक होती है बस आपको इन्हें सही तरीके से बनाना होता है। नाश्ते की बात की जाए तो नॉन वेजिटेरियन लोग अधिकतर आमलेट (omelette) या अंडे (Egg) का कुछ खाना पसंद करते हैं, लेकिन वेजिटेरियन लोग इसके अल्टरनेट में क्या खा सकते हैं, यह बड़ा सवाल है? तो अब आप भी वेज आमलेट बनाकर ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं और इसे बनाने के लिए आपको अंडे नहीं बल्कि ओट्स (oats) की जरूरत पड़ेगी। जी हां, आज हम आपको बताते हैं ओट्स आमलेट (oats omelette) बनाने की रेसिपी। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 कप रोल ओट्स
2 टेबल स्पून रवा
¼ कप दही
1 कप पानी
¼ टी स्पून हल्दी
½ टी स्पून अदरक का पेस्ट
2 मिर्च, बारीक कटी हुई
½ टी स्पून जीरा पाउडर
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
ऑलिव आयल, सेंकने के लिए
विधि
- हेल्दी और टेस्टी ओट्स आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप रोल्ड ओट्स को एक पैन में ड्राय रोस्ट कर लें। फिर ओट्स को पूरी तरह से ठंडा करें और बिना पानी मिलाएं मिक्सी में एक महीन पाउडर बना लें।
- अब एक बड़े बाउल में पीसा हुआ ओट्स डालें और इसमें 2 टेबलस्पून, दही और 1 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। (याद रखें कि इसका मिश्रण बहुत पलता या गाढ़ा ना हो, इसे डोसा बैटर की तरह रखना है।)
- अब तैयार घोल में हल्दी, अदरक का पेस्ट, मिर्च, पीसा हुआ जीरा और
प्याज, माटर और नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। (आप चाहें तो इसमें गाजर, मटर, पत्तागोभी या अपने पसंद की सब्जी भी मिला सकते हैं।)
- अब एक नॉनस्टिक तवा गर्म करने रखें और इसमें कुछ बूंद ऑलिव ऑयल की डालें। फिर तवा गर्म हो जाने पर इसमें एक कलछी घोल भरकर डालें और धीरे से फैलाएं।
- एक मिनट के लिए ढककर मध्यम आंच पर पकने दें। अब ओट्स ओमलेट को पलटें और थोड़ा सा तेल लगाकर दोनों तरफ से धीरे से दबाते हुए पकाएं।
- तैयार है हेल्दी और टेस्टी ओट्स आमलेट, इसे हरी चटनी या सॉस के साथ परोसे और ठंड में सुबह-सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट का आनंद लें।
ये भी पढ़ें- Microwave Recipe: इस तरह सिर्फ 5 मिनट में बनाएं विंटर स्पेशल नट्स बर्फी, बाजार की महंगी मिठाई हो जाएगी फेल
Kitchen tips: क्या बनाते समय चिपचिपी हो जाती है भिंडी, इस तरह बनाएंगे तो रहेगी कुरकुरी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.