
फूड डेस्क : कहते हैं मेहनत का फल दुनिया में सबसे मीठा होता है, लेकिन फल खाने के लिए कोई मेहनत नहीं करना चाहता है। जी हां, जब फलों को खाने के बात होती है तो इंसान ऐसे फलों को खाना पसंद करता है, जिसे खाने के लिए हमें मेहनत ना करनी पड़े, जैसे- केला अंगूर या सेब। लेकिन अक्सर लोग अनार (Pomegranate) को इसीलिए नहीं खाते है, क्योंकि इसे छीलने में बहुत मेहनत लगती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं अनार छीलने का सबसे इजी तरीका (How To Remove Pomegranate Seeds) कि किस तरह से आप बिना गंदगी फैलाएं झटपट से अनार छील सकते हैं...
इंस्टाग्राम पर एंबिशियस किचन (ambitiouskitchen) नाम से बने इस फूड ब्लॉग पेज पर आए दिन किचन टिप्स शेयर किए जाते हैं। हाल ही में एक किचन टिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनार को छीलने का तरीका बताया जा रहा है। इसमें अनार को छीलने के लिए कोई फैंसी गैजेट्स या फिर किसी फूड प्रोसेसर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा, बल्कि चाकू, एक कटोरे और एक लकड़ी की करछी की मदद से आसानी से अनार को छील सकते हैं, वो भी बिना हाथ गंदे किए। इसके लिए सबसे पहले एक अनार के ऊपरी हिस्से को चाकू से काट लें अब साइड से अनार में 4-5 कट लगाएं और एक कटोरे के ऊपर उसे उल्टा रख दें। अब अनार को एक लकड़ी की करछी से जोर-जोर से मारे। आप देखेंगे कि अनार के दाने अपने आप ही बाउल में निकलते जाएंगे। बस इसी तरह से आप सारे अनार के दाने आसानी से निकाल सकते हैं।
अब जब हम अनार के दानों को आसानी से निकालना का तरीका सीख लिया है, तो आपको बताते हैं, ताजे अनार का रस कैसे निकाला जाता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है, आपको बस इतना करना है कि अनार के दानों को लेकर मिक्सर में पीस लें और मिश्रण को छलनी से छान लें और जूस तैयार है। इसका वीडियो भी एंबिशियस किचन फूड पेज पर शेयर किया गया है।
ये भी पढ़ें- Kitchen Tips: क्या आपके दूध में हो रही है मिलावट? इस तरह लगाएं केमिकल समेत पानी की 1 बूंद का भी पता
Covid 19 में बच्चों की मेंटल हेल्थ हो रही कमजोर, इन सुपर फूड्स से इन्हें करें एक्टिव
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.