
फूड डेस्क। सर्दियों में शिमला मिर्च की सब्जी खाना काफी अच्छा रहता है। शिमला मिर्च की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है। बेसन के साथ मिला कर बनाई गई इसकी सब्जी काफी टेस्टी होती है। इसे बनाना बेहद आसान है। आज हम आपको बेसन और शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के तरीका बताने जा रहे हैं। यह आपको जरूर पसंद आएगी।
सामग्री
- शिमला मिर्च - 250 ग्राम
- बेसन - 2 बड़े चम्मच
- दही - 4 बडे चम्मच
- प्याज - 1
- रिफाइंड तेल - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
विधि
सबसे पहले शिमला मिर्च को काट कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। प्याज को छील कर बारीक काट लें। बेसन और दही को मिला कर अच्छी तरह फेंट दें। इसके बाद गैस पर नॉन स्टिक पैन को गर्म करने के लिए रख दें। जब पैन गर्म हो जाए तो रिफाइंड तेल डालें। तेल गर्म होने पर शिमला मिर्च के टुकड़े डाल कर उन्हें भूनें। जब शिमला मिर्च थोड़ा भुन जाए तो उसमें नमक और हल्दी पाउडर डाल दें। इसके बाद उसे और भूनें। जब अच्छी तरह शिमला मिर्च भुन जाए तो उसमें दही और बेसन का घोल डाल दें और उसे कलछुल से चला कर कुछ देर के लिए ढक दें। 3-4 मिनट के बाद ढक्कन हटा कर बीच-बीच में चलाते रहें।
जब बेसन गाढ़ा हो जाए तो पैन में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और काली मिर्च का पाउडर डाल दें। फिर उसे चला कर 2-3 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। इस सब्जी को पराठे, रोटी या पूरी के साथ खा सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.