
फूड डेस्क। कटलेट कई तरह के बनते हैं वेज से नॉनवेज तक। नाश्ते में इसे काफी पसंद किया जाता है। लोगों को हर तरह के कटलेट का स्वाद भाता है। आज हम आपको मिंट-पनीर के कटलेट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे फलाहर के तौर पर भी खाया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री
- करीब 250 ग्राम पनीर
- आधा कप सिंघाड़े का आटा
- दो-तीन हरी मिर्च बारीक कटी
- आधा चम्मच पुदीना का पाउडर
- हरा धनिया पत्ता बारीक कटा
- थोड़ा नींबू का रस
- थोड़ा तेल
- सेंधा नमक स्वाद के अनुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले पनीर के कद्दूकश कर लें। सिंघाड़े के आटे को छान लें और पनीर व हरी मिर्च उसमें मिला दें। इसके बाद पुदीना पाउडर, नींबू का रस, सेंधा नमक, बारीक कटा धनिया पत्ता डालें और मनचाहे आकार में कटलेट बना लें। तवा गैस पर चढ़ा कर गर्म करें। तेल डाल कर बारी-बारी से कटलेट दोनों तरफ से कुरकुरे सेंक लें। अब मिंट-पनीर कटलेट तैयार है। इसे हरी-लाल चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें। टेस्टी होने के साथ यह हेल्दी भी होता है। पनीर से बॉडी को काफी एनर्जी मिलती है। पुदीना भी फायदेमंद होता है। एक बार इसका स्वाद लेने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.