क्या होता है sex on the beach, जानें गूगल पर सबसे ज्यादा की गई ड्रिंक को बनाने की विधि

अभी हाल ही में गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट जारी की। जिसमें खाने-पीने के आइटम में सबसे ज्यादा सेक्स ऑन द बीच को सर्च लिस्ट में जगह मिली है। आइए हम आपको बताते हैं कि ये ड्रिंक है क्या और इसे कैसे बनाया जाता है।

Deepali Virk | Published : Dec 16, 2022 6:15 AM IST

फूड डेस्क : साल 2022 का अंत जैसे-जैसे होता जा रहा है वैसे-वैसे इस पूरे साल क्या हुआ है इसकी एक लिस्ट बाकायदा जारी की जा रही है। इसमें गूगल ने भी अभी हाल ही में भारतीय यूजर्स द्वारा इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट जारी की। इनमें से एक सेक्स ऑन द बीच भी है। लेकिन ये सेक्स ऑन द बीच होता क्या है? अगर ये सवाल आपके मन में भी है, तो आपको बता दें कि यह एक कॉकटेल ड्रिंक होती है, जो वोदका के साथ कई चीजों को मिलाकर बनाई जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सेक्स ऑन द बीच की रेसिपी...

क्या होता है सेक्स ऑन द बीच 
दरअसल सेक्स ऑन द बीच एक कॉकटेल रेसिपी है, जो भारतीयों द्वारा बहुत पसंद की जाती है। यह ड्रिंक वोदका, पीच श्नैप्स, ऑरेंज जूस, क्रैनबेरी जूस को मिलाकर बनाई जाती है। इसका नाम भले ही विवादों में रहा है, लेकिन यह एक रिफ्रेशिंग और माइंड को फ्रेश करने वाली ड्रिंक होती है।

Latest Videos

कैसे पड़ा इसका नाम सेक्स ऑन द बीच 
1987 में अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बार टेंडर ने एक कॉकटेल ड्रिंक तैयार की। इसे समंदर किनारे छुट्टियां मनाने गए लोगों ने बहुत आर्डर किया। इसे बनाने वाले बारटेंडर का कहना था कि वसंत के मौसम में छुट्टियां मनाने के लिए लोगों के समंदर किनारे आने की दो ही वजह होती थी। एक सेक्स और दूसरा पानी यानी कि समंदर। इसी के आधार पर इस ड्रिंक का नाम सेक्स ऑन द बीच रखा गया और तब से इसका चलन सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में होने लगा।

कैसे बनाई जाती है सेक्स ऑन द बीच ड्रिंक 
सेक्स ऑन द बीच ड्रिंक बनाने के लिए आपको चाहिए-
8-10 बर्फ के टुकड़े
30 मिली वोदका
30 मिली पीच श्नैप्स
60 मिली संतरे का रस
60 मिली क्रैनबेरी जूस
ऑरेंज वेज, गार्निश के लिए

विधि
सेक्स ऑन द बीच बनाने के लिए एक बड़े से गिलास में क्रश की हुए बर्फ डालें। अब इसमें वोदका, पीच श्नैप्स और संतरे के रस के रस को डालकर ऊपर से क्रैनबेरी जूस डालें। सर्व करने के लिए ऑरेंज वेज से गार्निश करें और इसे एकदम ठंडा सर्व करें।

और पढ़ें: जयमाला के बाद दूल्हे ने कर दी एक 'गंदी हरकत', दुल्हन ने मंडप शादी से किया इंकार

बनारसी साड़ी तो खूब पहनी होगी पर क्या खाया है बनारसी केक, अगर नहीं तो देखें यह वायरल वीडियो

Share this article
click me!

Latest Videos

Iran Attack on Israel: इजराइल के सामने बड़ी मुश्किल, ईरान के ये 7 'प्यादे' बढ़ा रहे हैं टेंशन
मुजफ्फरपुर में पानी के बीच एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश, देखें हादसे के बाद का पहला वीडियो
Congress LIVE: श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने हरियाणा के जुलाना में जनता को संबोधित किया।
ईरान के किस नेता को अब मौत की नींद सुलाने जा रहा इजराइल, ये है वो नाम
लटकती तोंद हफ्तों में हो जाएगी अंदर, करें ये आसान उपाय #Shorts #GreenCoffee