सर्दियों की स्पेशल डिश है राजस्थानी मक्का ढोकला, जानें इसकी रेसिपी

Published : Dec 17, 2019, 12:20 PM IST
सर्दियों की स्पेशल डिश है राजस्थानी मक्का ढोकला, जानें इसकी रेसिपी

सार

कुछ ऐसे व्यंजन हैं जो खास तौर पर सर्दियों में ही पसंद किए जाते हैं। राजस्थानी मक्का ढोकला ऐसा ही एक व्यंजन है। सर्दियों के मौसम में यह आम तौर पर राजस्थान के हर घर में बनाया जाता है।     

फूड डेस्क। कुछ ऐसे व्यंजन हैं जो खास तौर पर सर्दियों में ही पसंद किए जाते हैं। राजस्थानी मक्का ढोकला ऐसा ही एक व्यंजन है। सर्दियों के सीजन में यह आम तौर पर राजस्थान के हर घर में बनाया जाता है, वहीं होटलों और रेस्तरां में भी यह मिलता है। सैलानी इसे बहुत चाव से खाते हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- एक कटोरी मक्के का आटा
- एक चम्मच जीरा
- एक चम्मच मिर्च पिसी हुई
- नमक
- छाछ (मट्ठा) 
- हरा धनिया

बनाने की विधि

सबसे पहले मक्के का आटा छान लें और उसमें सारे मसाले डाल दें। फिर बारीक कटे धनिया के पत्ते भी मिला दें। अब छाछ डाल कर इसे रोटी के आटे की तरह गूंथें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े बना कर 15 मिनट तक धीमी आंच पर स्टीम में पका लें। चाहें तो इसे इडली मेकर से भी बना सकते हैं। 15 मिनट के बाद बर्तन आंच पर से उतार लें और ढोकलों को निकाल लें। अब ये परोसे जाने के लिए तैयार हैं। इसे पुदीने, लहसुन की चटनी, दाल या किसी भी सब्जी के साथ खाया जा सकता है। यह काफी पौष्टिक होता है। सर्दियों में अक्सर इसका सेवन करने से शरीर मजबूत हो जाता है।  

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी