SEX पावर और जवानी बढ़ाने के लिए लोग खा रहे हैं इस जानवर का चिप्स, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Published : Sep 13, 2022, 09:58 AM IST
SEX पावर और जवानी बढ़ाने के लिए लोग खा रहे हैं इस जानवर का चिप्स, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

सार

दुनिया भर में लोगों को अजीबों-गरीब चीज खाने का शौक होता है। अगर वियर्ड फूड में सेक्स पावर और जवानी बढ़ाने जैसी बेनिफिट जुड़ जाए तो फिर मत पूछिए इसे लोग कितना खरीदते हैं, भले ही इसकी कीमत लाखों में क्यों ना हो। इन दिनों बाजार में कछुए का चिप्स खूब डिमांड में हैं। 

फूड डेस्क. क्या आपने कभी कछुए के चिप्स के बारे में सुना है। अभी तक तो नहीं सुना होगा। लेकिन विदेशों में इसके चिप्स की खूब डिमांड है। लोग इसके लिए मोटी रकम चुका रहे हैं, जो हमारे और आपके जेब से काफी ज्यादा है। दरअसल, कछुए के बारे में कहा जा रहा है कि इसके खाने से सेक्स पावर बढ़ता है। जवानी बरकरार रहती हैं। जिसकी वजह से दुर्लभ कछुए की खूब तस्करी भी बढ़ गई हैं।

धरती पर सबसे ज्यादा दिनों तक जिंदा रहने वाला जीव कोई है तो वो कछुआ है। यह 150 साल से 250 साल तक जिंदा रहता है। इनके दुलर्भ प्रजाति के सिंदूरी कछुओं जैसे की निलसोनिया गैंगटिस और चित्रा इंडिका की मांग विदेशों में खूब हैं। यह भारत के चंबल नदी में पाए जाते हैं। यहां से इनकी तस्करी होती है। जिसका चिप्स बनाकर लोग अमीर हो रहे हैं। लोग इस खूबसूरत जानवर का सूप भी बनाकर पीते हैं और मांस भी खाते हैं। 

इन जगहों पर चिप्स की खूब डिमांड

इसका चिप्स थाइलैंड, सिंगापुर,मलेशिया में खूब डिमांड में हैं। यह 2 लाख रुपए किलो में वहां बिक रही हैं। कछुए का चिप्स उसके पेट की स्किन जिसे प्लैसट्रान कहते हैं उसे निकालकर बनाया जाता है। इसके अलावा इस हिस्से को निकालकर सुखाया जाता है और फिर लोग उबालकर सूप तैयार करते हैं।  जिसका सेवन सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए लोग करते हैं।

चीन में हर साल 73 हजार कछुओं को मार डाला जाता है

टरट्वाइज एड इंटरनेशनल ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि चीन में लोग इस कछुए के स्कीन की जेली बनाने के लिए सालभर में 73 हजार से अधिक कछुओं को मार डालते हैं।वहीं, एक किलो कछुए से सिर्फ 250 ग्राम चिप्स तैयार होता है।  कछुए के बारे में यह भी कहा जाता है कि अगर इसके शरीर से दिमाग को हटा दिया जाए तो भी वो छह महीने तक जिंदा रह सकता है। कई खूबियां इस खूबसूरत जीव में पाए जाते हैं। भारत में कछुए की खरीद फरोख्त पर रोक है। इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान भी है।

और पढ़ें:

SEX Life और भी हो जाएगा मजेदार, जब बेड पर साथी के साथ खेलेंगे 50 सवालों वाला गेम

मां ने अपनी एक साल की बेटी की हड्डियों को तोड़ डाला, लेकिन असली सच बेहद भयानक था

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिना तंदूर के घर पर बनाएं नरम और फूली तंदूरी रोटी, 4 स्टेप में हो जाएगी तैयार
रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत