Janmashtami bhog without sugar: जन्माष्टमी व्रत में बिना चीनी के 4 स्वादिष्ट भोग बनाएं। मखाना-खजूर की खीर, नारियल लड्डू, पंजीरी और फलों के भोग की आसान रेसिपी जानें।

4 सितंबर को देशभर में जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। अगर आपके घर में चीनी का इस्तेमाल नहीं होता है, तो कान्हा जी के भोग में शक्कर के बजाय नैचुरल मिठास का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खजूर, केला, नारियल और फलों जैसी चीजों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। आइए जानते हैं शुगर फ्री कान्हा भोग के बारे में।

खजूर और मखाने की खीर

जन्माष्टमी के भोग के लिए मखाने की खीर बिना शक्कर के आसानी से बनाई जा सकती है। खीर में मिठास के लिए रिफाइंड शुगर के बजाय खजूर का इस्तेमाल करें। सबसे पहले मखाने को हल्का भूनकर दूध में थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। अब बीज निकाले हुए खजूर को पीसकर खीर में मिलाएं। खजूर की मिठास खीर को फीका नहीं रहने देगी। ऊपर से इलायची और थोड़े कटे हुए मेवे डालकर कान्हा जी के लिए स्वादिष्ट भोग तैयार कर सकती हैं।

और पढ़ें: नेपाल का असली स्वाद लेना है तो जरूर खाएं ये 10 पारंपरिक फूड, हर डिश की है अलग कहानी

नारियल-खजूर की बरफी या लड्डू

View post on Instagram

बिना शक्कर के बरफी बनाना चाहती हैं, तो नारियल और खजूर को एक साथ यूज करें। इनकी एक साथ मिठास शक्कर की कमी महसूस नहीं होने देगी। आपको काजू, बादाम, किशमिश के साथ सूखे और कद्दूकस नारियल को हल्का भूनना है। आप मिक्सर में इन्हें दरदरा पीस लें। फिर बीज को निकालकर खजूर को मिक्सर में पीस लें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर थाली में फैलाएं और ठंडा होने पर काट लें। चाहें तो लड्डुओं का शेप भी दे सकती हैं।

केले और मखाने की पंजीरी

बिना पंजीरी के कान्हा जी का भोग अधूरा है। आप जन्माष्टमी के प्रसाद बिना शक्कर के पंजीरी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए मखाने, सूखे मेवे और थोड़े धनिये के बीज को अलग-अलग भूनकर दरदरा पीस लें। इसमें अच्छी तरह पका हुआ केला मैश करके मिक्स करें। आपको ये पंजीरी भोग के तुरंत पहले थोड़ी मात्रा में बनानी चाहिए।

और पढ़ें: Janmashtami Special: बिना कड़वेपन के ऐसे बनाएं धनिया पंजीरी, स्वाद रहेगा लाजवाब