janmashtami dhaniya panjiri recipe: Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर बिना कड़वाहट के स्वादिष्ट धनिया पंजीरी बनाने के आसान टिप्स जानें। मखाने, ड्राई फ्रूट्स और घी से बनाएं स्वादिष्ट भोग।

4 सितंबर को जन्माष्टमी का पावन पर्व देशभर में मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप भगवान श्री कृष्ण का पसंदीदा भोग धनिया की पंजीरी बना सकते हैं। कई बार धनिया पाउडर को ठीक तरह से न भूनने पर इसमें कड़वापन आ जाता है। कुछ टिप्स का इस्तेमाल करके पंजीरी का स्वाद न तो कड़वा होगा और न ही स्वादरहित। आप चंदामृत के साथ ही पंजीरी का भोग लगाकर जन्माष्टमी का पर्व मनाएं। जानिए कुछ सिंपल टिप्स और धनिया पंजीरी बनाने की विधि।

और पढ़ें: कॉकरोच, मक्खियां और एक्सपायर्ड खाना: BRICS समिट के लिए बुक दिल्ली के 5-स्टार होटलों में 59 कमियां

धनिया पंजीरी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप धनिया पाउडर
  • ½ कप पिसी हुई चीनी या बूरा
  • ½ कप मखाने
  • ¼ कप देसी घी
  • ¼ कप कटे हुए बादाम
  • 2 बड़े चम्मच काजू
  • 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • जरूरत के अनुसार किशमिश

और पढ़ें: नेपाल का असली स्वाद लेना है तो जरूर खाएं ये 10 पारंपरिक फूड, हर डिश की है अलग कहानी

View post on Instagram

बिना कड़वाहट के बनाएं धनिया पंजीरी

  • बिना कड़वाहट के धनिया पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले साबुत धनिया को धीमी आंच पर घी में भून लेना चाहिए। धनिया पाउडर को ज्यादा देर तक या तेज आंच पर भूनने से इसका स्वाद कड़वा हो सकता है।
  • अब धनिया पंजीरी का स्वाद बढ़ाने के लिए मखाने को भी क्रिस्पी होने तक भून लें। ठंडा करके हल्का दरदरा पीस लें। मखाना मिलाने से पंजीरी स्वादिष्ट बनती है।
  • अब आपको अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स जैसे कि काजू, बादाम और कद्दूकस किए नारियल को भी भून लें। ठंडा होने पर इन्हें छोटा काट जरूर लें।
  • एक बड़े बर्तन में ठंडा किया हुआ भुना धनिया पाउडर लें। मखाने, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और किशमिश डालें। बाद में पंजीरी में पिसी हुई चीनी मिलाएं मिक्स कर लें। बिना कड़वाहट के धनिया पंजीरी तैयार है।

और पढ़ें: Janmashtami Jhanki Decoration: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की झांकी,पत्ते और मोरपंख से पाएं मंदिर लुक