
फूड डेस्क.हर साल 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे (World Vegan Day 2022) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद लोगों को शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित करना है। कई लोग मानते हैं कि वेजिटेरियन फूड्स (Vegetarian foods) में नॉन-वेजिटेरियन फूड्स से कम न्यूट्रिशन यानी कम पोषक वाले होते है। लेकिन यह एक गलत धारणा है। हम आपको एक ऐसे शाकाहारी खाने के बारे में बताएंगे जिसमें पोषण का खजाना छुपा हुआ है। पालक (Spinach) वो साग है जिसमें तमाम तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। चलिए एक-एक करके जानते हैं।
पालक पूरी दुनिया में खाया जाता है। इसका इस्तेमाल कहीं सलाद के रूप में तो कहीं साग या सब्जी के रूप में किया जाता है। अगर इसे आप डाइट में शामिल करते हैं तो यह शरीर के हर अंग के लिए फायदेमंद होता है। यहां तक की वजन कम करने या कंट्रोल करने में भी मदद करता है। यह शुगर पेशेंट के लिए बेहतरीन वीगन फूड है।
पालक में भरपूर मात्रा में पानी होता
पालक में पानी की मात्रा काफी होती है। इसके खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसमें 91 प्रतिशत पानी होता है। गर्मी हो या फिर सर्दी हर मौसम में पालक का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मी में यह आपको हाइड्रेटेड रखता है। वहीं, सर्दी में अगर कम पानी पीते हैं तो इसका इस्तेमाल पानी की कमी को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। पालक पनीर, साग या फिर सूप बनाकर इसे कंज्यूम कर सकते हैं।
पालक में मिलता है फाइबर
पालक में इनसॉल्यूबल फाइबर मिलता है। जो मेटाबॉलिज्म और पाचन को सुधारता है। अगर आप वजन कम (Weight loss) करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करें। इसके खाने से फैट तेजी से बर्न होता है। यह आपको लंबे वक्त तक भरा महसूस करता है।
पालक में होता है प्रोटीन
वैसे तो लोगों को लगता है कि पालक में प्रोटीन नहीं पाया जाता है। उन लोगों की सोच गलता है। पालक में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती हैं। 100 ग्राम पालक के पत्ते में 2.9 ग्राम प्रोटीन मिलती हैं। प्रोटीन शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए वीगन लोग पालक को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
पालक में आयरन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है
पालक में आयरन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन में मदद करता है और टिश्यूज तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। 100 ग्राम पालक में 2.9 एमजी आयरन होता है। इसलिए डॉक्टर पालक को खाने की सलाह उन लोगों को देते हैं जिनमें आयरन की कमी होती है। महिलाओं को तो खासकर अपने डाइट में इसे शामिल करना चाहिए।
कैल्शियम भी पालक में पाया जाता है
हड्डियों की मजबूती और विकास के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। 100 ग्राम पालक के पत्तों के अंदर करीब 99 एमजी कैल्शियम होता है। इसलिए बढ़ते बच्चों को पालक जरूर खिलाएं।
पालक में विटामिन ए और सी भी पाया जाता है
पालक में विटामिन ए और सी पाया जाता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। वहीं विटामिन सी स्किन को को हेल्दी रखने में मददगार होता है। इसके अलावा पालक में विटामिन के 1, मैग्नीशियम, पोटैशियम, ल्युटीन, नाइट्रेट्स और फोलिक एसिड पाया जाता है।
और पढ़ें:
ब्लैक वाटर क्या वजन को करता है कंट्रोल, बढ़ते क्रेज के बीच जानें इसका सच
अल्जाइमर और डिमेंशिया के हो सकते हैं शिकार, अगर नाक के साथ करते हैं ये काम,
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.