Published : Dec 07, 2021, 10:13 AM ISTUpdated : Dec 07, 2021, 10:15 AM IST
ऑटो डेस्क, Tata announced bumper discount : हुंडई, होंडा ( hyundai, honda) के बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भी दिसंबर महीने में अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट का ऐलान किया है। नगद छूट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी छूट के रूप में ये डिस्काउंट ऑफर किया गया है। टाटा ने यह डिस्काउंट नेक्सन (Nexon), टियागो (Tiago), हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) जैसे मॉडल पर ऑफर किया है। वहीं कंपनी ने अपने कॉमर्शियल वाहनों पर 2.5 फीसदी कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। देखें किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया गया है...
Tata Nexon
टाटा नेक्सन की प्राइस 7.30 लाख से शुरू होती है और13.35 लाख तक जाती है।ने क्सन के लिए पेट्रोल वर्ज़न की क़ीमत 7.30 लाख - ₹ 12.00 लाख और डीज़ल वर्ज़न की कीमत के बीच में है। नेक्सन की रेंज ₹ 8.60 लाख - ₹ 13.35 लाख के बीच है। नेक्सॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी के डार्क एडिशन रेंज को छोड़कर सभी डीजल वेरिएंट पर 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
25
Tata Harrier
टाटा हैरियर की प्राइस 14.39 लाख से शुरू होती है और 21.19 लाख तक जाती है। हैरियर के लिए डीज़ल वर्ज़न की प्राइस 14.39 लाख - ₹ 21.19 लाख के बीच है। टाटा Harrier डार्क रेंज में इस महीने आपको 20000 रुपये के एक्सचेंज बोनस पर दिया गया है। इसके अलावा इसके बाकि सभी वेरिएंट्स पर 40000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर किया गया है।
35
Tata Tiago
देसी कार निर्माता कंपनी टाटा ने अपनी Tiago की शुरुआती हैचबैक पर दस हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 20000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर किया है। इसके साथ ही एक्सटी और एक्सटी (ओ) ट्रिम्स के लिए 10,000 रुपये नकद छूट और 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस ऑफर किया गया है। इस कॉम्पैक्ट सेडान पर 15000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट भी ऑफर किए गए हैं।
45
Tata Safari
टाटा सफारी की प्राइस 14.99 लाख से शुरू होकर 23.19 लाख तक जाती है। टाटा सफारी कुल 20 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। सफारी का बेस मॉडल एक्सई है और टॉप वेरिएंट टाटा न्यू सफारी एक्सजेडए प्लस गोल्ड एटी की प्राइस ₹ 23.19 लाख है।
सफारी पर भी आपको 40000 रुपये के एक्सचेंज बोनस कंपनी दे रही है। हालांकि इसके गोल्ड एडिशन पर कोई ऑफर नहीं मिलेगा। इन सभी ऑफर का लाभ 31 दिसंबर 2021 तक दिया गया है।