Published : Dec 05, 2021, 09:54 AM ISTUpdated : Dec 05, 2021, 09:59 AM IST
ऑटो डेस्क, Top 10 Cars of November 2021: देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारूति ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनियों ने नवंबर की सेल रिपर्ट जारी की है । नवंबर में शीर्ष 10 में मारुति सुजुकी की 7 कारों ने धूम मचाई है। टॉप 3 कारों में हैचबैक का दबदबा रहा है। वहीं अब मिडसाइज एसयूवी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। वहीं किफायती कारें आज भी देश की पहली पसंद बनी हुई है। देखें सेल में ये 10 कारों की रेटिंग...
सबसे ज्यादा बिकी WagonR
नवंबर 2021 में मारुति सुजुकी वैगनआर ने सबसे अधिक बिक्री का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। नवंबर महीने इस हैचबैक WagonR की 16,853 इकाइयां बिकी है। बीते साल नवंबर के मुकाबले 67% की ग्रोथ हुई है। नवंबर 2020 में वैगनआर की 16,256 यूनिट्स बिकी थीं।
26
Maruti Swift ने हासिल किया दूसरा स्थान
मारुति ने बीते महीने स्विफ्ट की 14,568 यूनिट्स सेल की हैं। अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 9,180 यूनिट्स से ज्यादा कारें सेल की हैां। बीते साल नवंबर महीने की बात करें तो स्विफ्ट की सेल 18,498 यूनिट हुई थी। इस लिहाज से इस साल ये बिक्री घटी है।
36
Maruti Alto रही तीसरे नंबर पर
मारुति ऑल्टो की नवंबर में 13,812 यूनिट्स से हुई है। हालांकि नवंबर में ऑल्टो की बिक्री में कमी आी है। अक्टूबर में इसकी 17,389 यूनिट्स सेल की गई ती। वहीं नवंबर 2020 में मारुति ने इसकी 15,321 यूनिट्स सेल की थी। मारुति जल्द ही ऑल्टो का एक नया वैरिएंट लाने वाली है। जिसका हाल ही में सुजुकी द्वारा अनवील किया गया है।
46
Maruti Vitara Brezza चौथे नंबर पर, नंबर वन SUV
मारुति विटारा ब्रेजा ने बिक्री में चौथा स्थान हासिल किया है। SUV सेगमेंट में यह नंबर वनपर रही है। नवंबर महीने में इसकी सबसे ज्यादा यूनिट सेल हुई हैं। इस सब-कॉम्पैक्ट SUV की कुल 10,760 यूनिट्स की सेल हुई है, जो बीते साल नवंबर की 7,838 यूनिट्स के मुकाबले 37.28% ज्यादा है।
56
पांचवें नंबर पर Hyundai Creta
लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई क्रेटा ने जबरदस्त बिक्री की है। हुंडई क्रेटा ने शानदार वापसी की है। सेमीकंडक्टर चिप की कमी के बावजूद हुंडई ने नवंबर में कॉम्पैक्ट SUV की 10,300 यूनिट्स सेल की हैं। बीते साल नवंबर में हुंडई ने क्रेटा की 12,017 यूनिट्स की बिक्री की थी।