देश में अब दौड़ेंगी Electric buses, प्रदूषण मुक्त होंगे शहर, देखें ईवी बसों की खासियत

ऑटो डेस्क। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles) की मांग बढ़ती जा रही है। ऑटो, बाइक, स्कूटर, कार के बाद अब सार्जनिक परिवहन (Public transportation) के बड़े वाहनों में भी   ईवी का चलन बढ़ रहा है। ये एक अच्छा संकेत है। इससे आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगाम लगेगी। वहीं प्रदूषण पर नियंत्रण (pollution control) हो पाएगा। वहीं इस दिशा में केंद्र सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। भारत सरकार ने देश के कुछ प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक बसों (electric buses) का संचालन शुरु कर दिया है। आने वाले समय में निजी कंपनियां भी निश्चित तौर पर इस तरह के कदम उठायेगीं। देखें देश में इलेक्ट्रिक बसों के रूप में क्या ऑप्शन मौजूद हैं... 

Asianet News Hindi | Published : Nov 28, 2021 6:25 AM IST / Updated: Nov 28 2021, 02:47 PM IST

15
देश में अब दौड़ेंगी Electric buses, प्रदूषण मुक्त होंगे शहर, देखें ईवी बसों की खासियत

Tata Starbus Urban 9/12m Ac बस
टाटा ग्रुप हमेशा से ही देश के बेहतरी के लिए अपना योगदान देता आया है। वहीं टाटा मोटर्स इस काम में भी आगे है। टाटा स्टारबस अर्बन 9/12 मीटर Ac बस इलेक्ट्रिक हैवी व्हीकल (electric heavy vehicle) के क्षेत्र में सबसे आगे है। ये बस एडवांस व्हीकल है, इसमें 186 kWh L-ipn बैटरी लगाई गई है। ये अधिकतम 245 Kw का पावर जनरेट करती है। एक बार चार्ज पर 150 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें Regenerating Braking System इस बस की कैपेसिटी को बढ़ाता है। बस की अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा की है।
 

25

Ashok Leyland की इलेक्ट्रिक बस
हैवी व्हीकल में टाटा के बाद देश में सबसे चर्चित नाम अशोक लीलैंड का है। वहीं अशोक लीलैंड भी इलेक्ट्रिक बसों का प्रोडक्शन करता है। इसकी बस में 500 किलोवाट की बैटरी दी हुई है। एक बार चार्ज करने पर ये बस 50 किलोमीटर की रेंज देती है। इस बस में battery swapping करने की fast technology भी दी गई है। इसे किसी भी सन मोबाइल बैटरी स्टेशन पर 2 मिनट के अंदर बैटरी बदली जा सकती है।  इसकी कैपिसिटी भी अधिक है, एक बार में इस बस में 30 यात्री सफर कर सकते हैं। 
 

35

olektra electric (ओलेक्ट्रा) C9
olektra electric बस भी तेजी से अपना विस्तार कर रहीं हैं। कंपनी के पास भारत में इलेक्ट्रिक बसों के Manufacture and premium commercial buses का प्रोडक्शन करने का एग्रीमेंट है। ओलेक्ट्रा इलेक्ट्रिक बस 250-300 किलोमीटर की शानदार रेंज देती है। ओलेक्ट्रा C9 दो 180 kW L-ion इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा ऑपरेट होती है । ये 3000 Nm का टॉर्क और 480 bhp तक की पावर जनरेट करती है। इसकी फास्ट चार्जिंग बैटरी को 2-3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसकी कैपिेसिटी बहुत अधिक है। इसमें एक बार में 50 यात्री सफर कर सकते हैं।   

45

olektra eBuzz K6 LuXe मिनी बस
olektra Greentech Limited ने तकरीबन तीन साल पहले इस 7-मीटर इलेक्ट्रिक मिनीबस को लॉन्च किया था। ओलेक्ट्रा eBuzz K6 LuXe में 180 kWh की मोटर दी गई है। ये 1800 Nm तक का टार्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज पर यह बस 200 किलोमीटर का रेंज देती है। इस बस में रिजनरेटिंग ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जिंग से 3-4 घंटे में फुली चार्ज किया जा सकता है।

55

JBM Eco-Life Electric bus
JBM eco-life electric bus 100% इलेक्ट्रिक बस है। इसमें लीथियम-आयन बैटरी दी गई है, ये सिंगल चार्ज में लगभग 250 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर है जो 80 से 160 kWh पावर जेनरेट करती है। फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें मौजूदा समय के सभी आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। महिलाऔओं की सेफ्टी  के लिए इसमें स्टॉप रिक्वेस्ट बटन, इमरजेंसी के लिए पैनिक बटन जैसे फीचर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें-
Petrol-Diesel Price in India : कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, सरकारी कंपनियां पुराने रेट पर अड़ी
Winter में आपकी गाड़ी भी Start होने में करती है नखरे, नोट करे लें ये Tips, वाहन और आप दोनों रहेंगे
TVS ने Apache RTR पर दिया जोरदार ऑफर, 319 की EMI पर ले जाएं घर, देखें इसके शानदार फीचर्स
देश की सबसे किफायती 7 सीटर कार,कीमत 5.5 लाख रुपये, कंपनी दे रही 60 हजार का डिस्काउंट
Skoda की इस अपकमिंग एसयूवी की क्यों हो रही इतनी चर्चा, देखें दमदार इंजन और इसके फीचर्स

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos