Tata Starbus Urban 9/12m Ac बस
टाटा ग्रुप हमेशा से ही देश के बेहतरी के लिए अपना योगदान देता आया है। वहीं टाटा मोटर्स इस काम में भी आगे है। टाटा स्टारबस अर्बन 9/12 मीटर Ac बस इलेक्ट्रिक हैवी व्हीकल (electric heavy vehicle) के क्षेत्र में सबसे आगे है। ये बस एडवांस व्हीकल है, इसमें 186 kWh L-ipn बैटरी लगाई गई है। ये अधिकतम 245 Kw का पावर जनरेट करती है। एक बार चार्ज पर 150 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें Regenerating Braking System इस बस की कैपेसिटी को बढ़ाता है। बस की अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा की है।