Published : Oct 29, 2021, 05:30 PM ISTUpdated : Oct 29, 2021, 05:32 PM IST
ऑटो डेस्क । मारुति सुजुकी baleno premium hatchback के खरीददारों को बड़ा झटका लगा है। ये कार सेफ्टी पैरामीटर पर धड़ाम हो गई है। NCAP क्रैश टेस्ट में बलेनो कार को जीरो रेटिंग मिली है। बता दें कि इसके शानदार लुक की वजह से ये गाड़ी भारत में खासी पसंद की जाती है। 2015 में लॉन्च होने के बाद से लेकर अब तक इस कार को 9 लाख से ग्राहकों ने खरीदा है। इससे एक महीने पहले ही मारुति स्विफ्ट को भी सेफ्टी के लिए जीरो रेटिंग दी गई थी। वहीं बलेनो कार भी सुरक्षा मानकों में जीरो साबित हुई है। देखें कार की मजबूती परखने का पैमाना क्या है...
कार सेफ्टी में बुरी तरह से फेल हुई बलेनो
सबसे प्रतिष्ठित NCAP रेटिंग में बलेनो कार को वयस्कों की सुरक्षा के लिहाज से 20.03%, वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से 17.06% फीसदी अंक मिले हैं। वहीं इस कार ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में 64.06% और सेफ्टी असिस्ट बॉक्स में 6.98% रेटिंग हासिल की है। बलेनो फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में ठीक-ठाक रही है। वहीं ये कार सेफ्टी में बुरी तरह से फेल हो गई है।
26
साइड सेफ्टी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम
NCAP रेटिंग में कार की जीरो स्टार रेटिंग होने की वजह कार के साइड पोर्सन में कोई मानदंडों का पालन नहीं करना है। इसमें ये बात भी सामने आई है कि इस कार में मार्जिनल व्हिपलैश प्रोटेक्शन, स्टैंडर्ड साइड बॉडी और सिर की सेफ्टी के लिए एयरबैग की कमी है। स्टैंडर्ड इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) की कमी और चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) का ना होना भी इस कार को सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने से रोकता है।
36
ग्लोबल NCAP को समझें
ग्लोबल NCAP यानी ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम एक ऐसा संस्थान है जो स्वतंत्र रूप से नई कारों का कई मानदंडों पर परीक्षण करके उसकी रेटिंग देता है। परीक्षण के लिए कारों को 0-5 स्टार की रेटिंग दी जाती है। ग्लोबल NCAP रेटिंग कारों की साख को निर्धारित करती है। रेटिंग गिरने से कारों का बाजार प्रभावित होता है। वहीं दि रेटिंग अच्छी होती है तो मार्केट में कार की वैल्यू बढ़ जाती है। इससे कारों की बेहतर मार्केटिंग होती है।
46
64 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर चलाया जाता है
ग्लोबल NCAP टेस्ट में कार को 64 KM/H की रफ्तार पर चलाया जाता है। इस कार को किसी ठोस वस्तु से जोरदार तरीके टक्कर मारी जाती है। इशके बाद कार में पड़ने वाले प्रभावों को नोट करके इसका विश्लेषण किया जाता है। इसमें एयरबैग और दूसरी सेफ्टी उपकरणों को परखा जाता है।
56
मारुति सुजुकी बलेनो का इंजन और दूसरी खूबियां
Maruti Suzuki Baleno इसमें आपको अच्छा हैचबैक मिलेगा। जिसके बाद आप इसे एक्स-शोरूम कीमत 5.99-9.45 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 1.2 लीटर Dual VVT Petrol Engine है।दमदार इंजन औरकम कीमत की वजह से ये कार भारत में बहुत पसंद की जाती है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.