Published : Nov 12, 2021, 04:17 PM ISTUpdated : Nov 12, 2021, 05:40 PM IST
ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स (Tata Motors) की नई सब-कॉम्पैक्ट SUV का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इसकी लॉन्चिंग के बाद तो जैसे ग्राहक इस पर टूट पड़े। वहीं इस SUV एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। हम बात कर रहे हैं टाटा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Punch की, इस कार ने लॉन्चिंग के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का तमगा हासिल कर लिया है। Tata Punch की देश में रिकॉर्ड 8,453 यूनिट्स सेल की हैं। देखें इसमें ऐसा क्या खास है जो ग्राहक इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं...
Tata Punch की बीत माह बिकी 8,453 यूनिट
दिवाली से पहले 18 अक्टूबर 2021 को टाटा पंच (Tata Punch) को भारत के बाजारों में उतारा गया था। सब-कॉम्पैक्ट SUV की पहले से बुक की गईं कारों की डिलीवरी भी तत्काल शुरू कर दी गईं थीं। बीते माह अक्टूबर में टाटा मोटर्स ने Tata Punch की देश में रिकॉर्ड 8,453 यूनिट्स सेल की हैं। जानकारी के मुताबिक ये टाटा मोटर्स के लिए अक्टूबर में यह मोस्ट सेलिंग दूसरी कार रही। पहले स्थान पर Tata Nexon है, जिसकी बीते महीने तक 10,096 यूनिट्स बेची गईं हैं। बता दें कि टाटा नेक्सॉन ने एक साल में 95 फीसदी ग्रोथ हासिल की है।
26
शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये
टाटा मोटर्स कंपनी इस कार को दूसरी वरीयता देती है। पहले स्थान पर टाटा Nexon है । बता दें कि टाटा पंच छोटी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल है। इसकी दिल्ली के एक्स-शोरूम में शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये है, इसका टॉप वेरियंट 9.09 लाख रुपये में आता है।
36
कीचड़ में नहीं फंसेगी कार
टाटा पंच एएमटी वेरियंट में ट्रैक्शन प्रो मोड का फीचर दिया गया है, ये फीचर कीचड़ भरे रास्ते से भी कार को निकाल सकता है। टाटा पंच कार में बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, ये 187 एमएम का है। टाटा पंच कार के दरवाजे 90 डिग्री तक ओपेन हो सकते हैं।
46
टाटा पंच में मिलता है दमदार इंजन
टाटा मोटर्स ने अपनी इस एसयूवी में 1.2 लीटर का रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन दिया है, ये 85 बीएचपी और 113 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल सिस्टम और फाइव स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। टाटा पंच का ये इंजन Dynapro Technology के साथ आता है, बता दें कि इस तकनीक से इंजन कम ईधन खाता है।
56
टाटा पंच को मिली फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग
टाटा मोटर्स की नई कार टाटा पंच सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस कार ने एक और उपलब्धि हासिल की है। Tata punch कार को सेफ्टी के मामले में फाइव स्टार रेटिंग मिली है, वहीं चाइल्ड सेफ्टी में इस कार को 4 रेटिंग दी गई है। टाटा की यह तीसरी कार की है, जिसे ग्लोबल एजेंसी द्वारा फाइव सेफ्टी रेटिंग दी गई है, इससे पहले टाटा नेक्सॉन और टाटा अल्ट्रोज को यह रेटिंग मिल चुकी है ।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.