मुंबई. भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस में शुमार आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) 35 साल की हो गई हैं। 11 जनवरी, 1987 को गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली ने 2014 में आई फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani) से करियर की शुरुआत की। शायद कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म में रोल के आम्रपाली से पहले 300 लड़कियों को रिजेक्ट किया गया था। आज वो इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस कहलाती हैं। उन्हें भोजपुरी में यूट्यूब क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। आम्रपाली का नाम यूट्यूब क्वीन इसलिए रखा गया है क्योंकि उनका कोई भी गाना यूट्यूब पर आते ही नया रिकॉर्ड बना देता है। आम्रपाली को उनके पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन आम्रपाली का मन कभी पढ़ाई में नहीं लगा। वे हीरोइन बनने का सपना देखा करती थी और उन्होंने इसे अपनी मेहनत से हासिल भी किया। नीचे पढ़ें आम्रपाली दुबे की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...
आपको बता दें कि जब कॉलेज जाने की उम्र हुई तो उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया और एक दिन फिल्म के लिए सिलेक्ट हो गईं। इस दौरान वे मॉडलिंग भी करती थीं। आम्रपाली को निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, आशिक आवारा, बम बम बोल रहा है काशी, राम लखन से काफी पॉपुलैरिटी मिली।
28
बता दें कि फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में लीड हीरोइन की तलाश दिनेश लाल यादव एक साल से कर रहे थे। तभी निरहुआ के दोस्त ने आम्रपाली को निरहुआ के पास भेजा और निरहुआ को पहली नजर में ही आम्रपाली अपनी फिल्म के लिए पसंद आ गईं।
38
आम्रपाली पहली बार 2008 में सात फेरे नाम के टीवी शो में नजर आई थी, लेकिन उनके करियर को पहचान तेरी पलकों के छांव नाम के सीरियल से मिली थी। इसमें उन्होंने सुमन नाम की लड़की का किरदार निभाया था। टीवी सीरियल के साथ उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर आने लगे थे।
48
आम्रपाली एक्ट्रेस ही नहीं सिंगर भी हैं। उनका पहला एल्बम आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली था। उनका ये एल्बम बहुत हिट हुआ था। वो पवन सिंह के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और कई गानों में अपनी आवाज दी हैं।
58
आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ 2021 में करीब 14 करोड़ रुपए थी। वो साल में 20 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई करती हैं और एक फिल्म के लिए करीब 10 से 15 लाख रुपए फीस लेती हैं।
68
आम्रपाली दुबे ने पटना से पाकिस्तान, बम बम बोल रहा काशी, सत्या, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बॉर्डर, दुल्हन गंगा पार के, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, निरहुआ चला लंदन, मैंने उनको साजन चुन लिया, लल्लू की लैला और शेर सिंह जैसी फिल्मों में काम किया।
78
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को इंडस्ट्री की हिट जोड़ी माना जाता है। जब ये जोड़ी द कपिल शर्मा शो में आई थी। इसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो निरहुआ के साथ अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
88
निरहुआ के साथ ज्यादा काम करने के कारण आम्रपाली दुबे का नाम उनके साथ जोड़ा जाता है। अक्सर दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा होती रहती है, लेकिन दोनों का कहना है कि वो दोनों महज अच्छे दोस्त हैं। आपको बता दें कि निरहुआ शादीशुदा है।