पहले फेज में CM नीतीश के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, इस सीट पर होगा सबसे दिलचस्प मुकाबला

Published : Oct 15, 2020, 01:51 PM ISTUpdated : Oct 26, 2020, 12:12 PM IST

पटना  (Bihar )।  बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) की 243 सीटों पर चुनाव तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान होगा, जिसके लिए  28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जहां 1065 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 8 ऐसी सीटें भी शामिल हैं। जहां से बिहार सरकार (Bihar Government) के मंत्री चुनावी मैदान में हैं। जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 

PREV
19
पहले फेज में CM नीतीश के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, इस सीट पर होगा सबसे दिलचस्प मुकाबला

बता दें कि सबसे बड़ी बात यह है कि इन मंत्रियों के सामने 14 से लेकर 27 प्रत्याशी तक चुनाव लड़ रहे हैं। जिनके बारे में आज हम आपको लोगों के बीच हो रही चर्चाओं के आधार पर बता रहे हैं।

29

पहले चरण में सबसे ज्यादा 27 प्रत्याशी गया के टाउन से चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार भी शामिल हैं। जिन्हें कांग्रेस के मोहन श्रीवास्तव महागठबंधन के प्रत्याशी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

(फोटो-कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार)

39

जमालपुर से ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार से चुनाव मैदान में है। वैसे इस सीट पर 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मगर, कहा जा रहा है कि उन्हें एजेपी के दुर्गेश सिंह से काफी दिक्कत हो रही है।

49

दिनारा से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जहां से 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, किंतु यहां उनका बीजेपी छोड़कर एलजेपी से चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह से मुकाबला रोचक हो गया है। 

(फाइल फोटो- मंत्री जय कुमार सिंह)

59

चैनपुर से 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिनमें अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद भी है, जिन्हें बीएसपी के जामा खान से कांटे की टक्कर मिल रही है।

(फोटो- मंत्री बृजकिशोर बिंद)
 

69

लखीसराय से सीट से 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी हैं, जिनका मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार फुलेना सिंह से होना बताया जा रहा है।
(फोटो-मंत्री विजय कुमार सिन्हा)

79

बांका से 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल और आरजेडी के उम्मीदवार जावेद इकबाल अंसारी के बीच मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है।
(फोटो- मंत्री रामनारायण मंडल)

89

राजापुर से 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला भी शामिल हैं, जिनका मुकाबला बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए विश्वनाथ राम के साथ होना बताया जा रहा है।

फोटो- मंत्री संतोष कुमार निराला)

99

जहानाबाद से शिक्षा मंत्री कृष्णा नंदन वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। जहां से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। लेकिन, आरजेडी के सुदय यादव से उन्हें खूब टक्कर मिल रही है।
(फोटो-मंत्री कृष्णा नंदन)

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories