Published : Sep 14, 2020, 10:46 AM ISTUpdated : Sep 14, 2020, 10:55 AM IST
पटना (Bihar) । पूर्व केंद्रीय मंत्री व कद्दावर राजनेता रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh) का आज अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे महनार हसनपुर घाट (Hasanpur Ghat) पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस समय उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव शाहपुर (Shahpur) ले जाया जा रहा है। रास्ते में उनके दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ रही है। फिर वहां से अंतिम यात्रा शुरू होगी। बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर आरजेडी कार्यालय (RJD Office) नहीं ले जाया गया। महज तीन दिन पहले ही 10 सितंबर को उन्होंने पत्र के जरिए आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी थी। हालांकि, उनके इस्तीफे को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने खारिज कर दिया था और कहा था कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं।
रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर रविवार की शाम में पटना लाया गया, जिसे विधानसभा परिसर ले जाया गया था। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्पीकर विजय कुमार चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा राबड़ी देवी सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद आम लोगों के दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को कौटिल्या नगर स्थित आवास में रखा गया।
25
रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है।
35
रघुवंश प्रसाद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
45
रघुवंश प्रसाद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,पूर्व सीएम राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम सुशील मोदी।
55
रघुवंश प्रसाद सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव शाहपुर में जुटी भीड़।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।