सुशांत की मौत और कातिल के बीच खड़े हैं ये 15 सवाल, CBI सबसे पहले इन्हीं के जवाब के लिए मुंबई में करेगी जांच

Published : Aug 20, 2020, 03:11 PM ISTUpdated : Aug 20, 2020, 04:19 PM IST

पटना (Bihar) । आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दे दिया है। जांच के लिए अधिकारियों की टीम भी गठित हो गई है। वहीं, इस केस में रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में सीबीआई के लिए ये जांच जल्द पूरा करना आसान भी नहीं लग रहा है, क्योंकि उसे कई अनसुलझे सवालों के भी जवाब खोजने होंगे, जिनके बारे में आज हम आपका बता रहे हैं। 

PREV
115
सुशांत की मौत और कातिल के बीच खड़े हैं ये 15 सवाल, CBI सबसे पहले इन्हीं के जवाब के लिए मुंबई में करेगी जांच

क्या सुशांत ने आत्महत्या की है या उनका कत्ल हुआ?

215

कत्ल है तो फिर कत्ल की वजह क्या है? 
 

315

सुशांत की मौत यदि हत्या है तो किसका कौन सा फायदा या नुकसान किसे होने वाला है।

415

कैसा तनाव, दबाव या परिस्थितियां थीं, जिनके चलते सुशांत को ये कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा?

515

सुशांत की गर्लफेंड रिया चक्रवर्ती का नाम इस केस में आया है। उनका इस केस में क्यों और क्या रोल है।

615

सुशांत की मौत में फिल्मी बिरादरी की क्या भूमिका है? नेपोट‍िज्म पर हो रही बात कहां तक सच है।

715


पिता केके सिंह ने सुशांत के पैसों के साथ हेरा-फेरी होने की बात कही थी। ये कितना सच है।
 

815

पैसों की हेरा-फेरी हुई तो किसने की? 
 

915

दिशा और सुशांत की मौत के बीच क्या रिश्ता है? बता दें कि वो सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर थी। दोनों की मौत सात दिन के अंतराल पर हुई थी। 

1015

जब सुशांत की मौत हुई तो घर में स्टॉफ मौजूद था। लेकिन, किसी ने उन्हें परेशान नहीं देखा। ऐसे में स्टाफ की भी भूमिका जांच के घेरे में है?
 

1115

सुशांत की तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठे हैं। इसमें कितना सच है।

1215

कई लोगों का कहना है कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। किसी ने कहा बाइपोलर डिसॉर्डर का शिकार थे। इसमें क्या सच्चाई है।

1315

अब तक कई लोगों के बयान दर्ज हुए हैं। लेकिन, उनके बयान में कितनी सच्चाई है ये पता करना जरूरी है।
 

1415

8 जून को रिया और सुशांत के बीच क्या हुआ था? क्यों  उन्होंने एक्टर का घर छोड़ा और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

1515

सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी को किसी ने लटकता नहीं देखा। हालांकि, शव को पंखे से उतारने की बात की गई थी। ऐसे में सीबीआई को 13 और 14 जून की कहानी क्या है की भी जांच करनी होगी? 

Recommended Stories