प्रेमी कर रहा था दूसरी जगह शादी, भनक लगते ही लड़के के 'ससुराल' पहुंची प्रेमिका; और फिर हुआ ये सब

वैशाली (Bihar) । बेवफाई कर प्रेमी दूसरी शादी करने जा रहा था। शादी के मंडप भी सज गए थे और बारात आने वाली ही थी कि इसकी खबर उसके प्रेमिका को पता चली, जिसके बाद  प्रेमी के होने वाले ससुराल पहुंच गई। फिर क्या, सुनने के बाद लोगों ने आपा खो दिया। महिलाओं से लेकर गांव के कई लोगों ने मिलकर प्रेमिका की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने कानून को हाथ में लेते हुए लड़की के बाल पकड़कर घसीटते हुए एक कमरे में बंद कर दिए। हालांकि यहां पीड़िता से पूछताछ के दौरान उनका दिल पसीज गया और बेरहम हुए लोगों ने पंचायत बुलाई। जिसमें बारात आए दूल्हे को भी शामिल किया। जहां दूल्हे ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार किया तो दुल्हन के पिता ने शादी रोक दी। साथ ही उसकी शादी प्रेमिका से ही कराने का प्रस्ताव रख दिया, जिसपर गांव के लोगों ने मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी।  यह घटना भगवानपुर क्षेत्र के हुसैना खुर्द की है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 25, 2020 10:36 AM IST / Updated: Jun 25 2020, 04:47 PM IST

15
प्रेमी कर रहा था दूसरी जगह शादी, भनक लगते ही लड़के के 'ससुराल' पहुंची प्रेमिका; और फिर हुआ ये सब


भगवानपुर प्रखंड के हुसैना खुर्द की एक लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के शाहपुर के लड़के से तय थी। 25 जून को बारात आने वाली थी। घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। मंडप बन गया था और विवाह के रस्म निभाए जा रहे थे, तभी एक लड़की ऑटो में सवार होकर गांव पहुंची।

25

ऑटो से आने वाली लड़की खुद को बारात लेकर आने वाले लड़के की पत्नी बताने लगी और यह शादी रोकने की गुहार लगी। जिसे सुनकर मौजूद गांव के लोग भड़क गए। महिलाओं ने लड़की को ऑटो से खींचकर उतारा और पिटाई शुरू कर दी। 

35

महिलाओं ने सड़क पर लड़की को काफी देर तक पीटा। इस दौरान गांव के कुछ युवक भी जुट गए। युवकों ने भी लड़की के साथ मारपीट की। बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा। 
 

45


लड़की का आरोप था कि उसे लोग घसीटते हुए एक रूम में बंद कर दिए। इसके बाद गांव के लोग जुटे और उससे पूछताछ की गई। लड़की ने बताया कि मेरी शादी उस लड़के से पहले हो चुकी है, जिसकी बारात इस गांव में आने वाली है। हम दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। यह सुन लड़की (जिसकी शादी होने वाली थी) के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव के लोगों ने मामले के हल के लिए पंचायत बुलाया।

55


पंचायत में लड़का और उसके पिता को भी बुलाया गया। लड़के ने अपने प्रेम प्रसंग को स्वीकार किया, जिसके बाद पहले से तय विवाह रोक दिया गया। बुधवार रात को मंदिर में लड़के की शादी उसकी प्रेमिका से कराई गई। शादी के बाद लड़का अपनी पत्नी को साथ लेकर घर लौट गया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos