सुशांत की मौत से सुर्खियों में आए संदीप, मां थीं बिहार की मशहूर नर्तकी,गोली लगने के बाद चली गई थी मुंबई,फिर..

Published : Aug 28, 2020, 01:53 PM ISTUpdated : Aug 28, 2020, 05:12 PM IST

पटना (Bihar) । एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद से संदीप सिंह का नाम सुर्खियों में हैं, जो खुद को उनका दोस्त बताता है। वहीं, सुशांत की गर्लफैंड रिया चक्रवर्ती इसे सिरे से खारिज कर रही हैं। लेकिन, सुशांत की मौत के बाद उनके इस कथित दोस्त संदीप का नाम शव को एंबुलेंस में रखवाने एवं उसके चालक से मोबाइल पर बात करने में भी आ रहा है। बता दें कि उसका बिहार से गहना कनेक्शन है। पड़ताल करने पर ये बातें सामने आई कि संदीप की मां बिहार की कभी मशहूर नर्तकी थीं। एक घटना में उनके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद वो बच्चों (संदीप भी) को लेकर मुंबई चली गई थीं।

PREV
17
सुशांत की मौत से सुर्खियों में आए संदीप, मां थीं बिहार की मशहूर नर्तकी,गोली लगने के बाद चली गई थी मुंबई,फिर..


सुशांत के कथित दोस्त संदीप सिंह का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। बताते हैं कि उनकी मां ममता मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चतुर्भुज स्थान की मशहूर नर्तकी थीं। उस दौरान जिले में अंडरवर्ल्ड की धमक थी।

27


स्थानीय लोगों के मुताबिक गैंग वार में चार बहनों में तीसरी नंबर की ममता को 1989 में पैर में गोली मार दी गई थी। हालांकि इस घटना को संपत्ति विवाद से भी जोड़ा गया था। इस घटना से डरकर ममता अपने बच्चों को लेकर मुंबई चली गईं।

37

संदीप सिंह की मां ममता के बारे में यह भी कहा जाता है कि मुंबई जाने के बाद वह एक होटल के म्यूजिकल प्रोग्राम में काम करती थीं। 
 

47


मुंबई जाने के बाद संदीप की मां ममता शहर छोड़ने के बाद अब तक मात्र एक बार शहर आई थी। वह भी कुछ खास लोगों से मिलकर फिर वापस लौट गईं थी। 

 

57


संदीप सिंह की कुछ पढ़ाई मुजफ्फरपुर और बाकी की पढ़ाई मुंबई में हुई है। संदीप ने बॉलीवुड में बतौर स्पॉट ब्वॉय करियर की शुरुआत की थी। करीब चार साल की मशक्कत के बाद खुद का एक प्रोडक्शन हाउस खोला। इसके बाद से अबतक चार बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं।

67


संदीप सिंह की मां ममता के भाई व बहन मुजफ्फरपुर में ही रहते हैं।, लेकन वे फिलहाल मीडिया के सामने नहीं आ रहे।
 

77


कहा जा रहा है कि सुशांत से रिया चक्रवर्ती ने ही परिचय कराया था। वो रिया के करीबी में से एक है। लेकिन, रिया ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि 'मैं संदीप सिंह को नहीं जानती। अगर वह सुशांत को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं तो कहां थे पिछले डेढ़ साल तक। मैंने ना कभी उनका नाम सुना, ना ही वो घर पर आए। 

Recommended Stories