Anil Kapoor Birthday:जब पत्नी नहीं अनिल कपूर की GF थीं सुनीता, टैक्सी का भाड़ा तक चुकाती थीं Sonam की मम्मी

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक अनिल कपूर (Anil Kapoor) 65 साल के हो गए हैं। 24 दिसंबर, 1956 को मुंबई में पैदा हुए अनिल कपूर (Anil Kapoor) फिटनेस के मामले में किसी 25 साल के एक्टर से भी कहीं ज्यादा एक्टिव हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनकी हीरोइन श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) थीं। अब तक कई हिट फिल्मों में काम कर चुके अनिल कपूर की लव स्टोरी बेहद इंटरेस्टिंग है। स्ट्रगलिंग के दौर से ही अनिल कपूर सोनम की मम्मी यानी सुनीता के प्यार में पड़ गए थे। हालांकि, तब उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि वो आने-जाने का किराया दे सकें। ऐसे में कई बार उनकी गर्लफ्रेंड सुनीता ही उनके खर्चे उठाती थीं। पहली ही नजर में सुनीता को दिल दे बैठे थे अनिल कपूर..

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2021 1:11 PM IST / Updated: Dec 23 2021, 06:43 PM IST

18
Anil Kapoor Birthday:जब पत्नी नहीं अनिल कपूर की GF थीं सुनीता, टैक्सी का भाड़ा तक चुकाती थीं Sonam की मम्मी

बता दें कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) की सुनीता (Sunita Kapoor) से जब पहली मुलाकात हुई थी, तब अनिल कपूर एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे, जबकि सुनीता एक जानी-मानी मॉडल थीं। अनिल कपूर सुनीता को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। 

28

एक दिन अनिल कपूर (Anil Kapoor) को उनके किसी दोस्त ने सुनीता का फोन नंबर दे दिया। इसके बाद अनिल ने सुनीता को फोन लगाया और इस तरह धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल कपूर फोन पर ही सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे और कई बार घंटों बात करते रहते थे।
 

38

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने एक इंटरव्यू में बताया था- एक बार मैं सुनीता से फोन पर बात कर रहा था तो उसने मिलने की बात कही। इस पर मैं तैयार हो गया तो सुनीता बोली- कितनी देर में पहुंच जाओगे। मैंने कहा दो घंटे में। सुनीता ने पूछा- इतना टाइम क्यों, तो मैंने कहा- मैं बस से आऊंगा तो इतनी देर तो लग ही जाएगी। 
 

48

इसके बाद सुनीता ने मुझसे कहा कि बस से क्यों आ रहे हो तो मैंने उसे साफ कह दिया कि मेरे पास बस के भाड़े लायक ही पैसे बचे हैं। तब सुनीता ने मुझसे कहा कि आप टैक्सी कर लो, मैं उसे यहां पैसे दे दूंगी। इस डेट के बाद दोनों ने साथ में घूमना शुरू कर दिया। और आखिरकार अनिल ने उन्हें प्रपोज कर दिया और बात शादी तक आ गई।

58

करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर (Anil Kapoor) को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल ही मिलते थे। बतौर लीड एक्टर उन्हें पहला रोल 'वो सात दिन' में मिला था। ये फिल्म सुपरहिट रही और इसके बाद 1984 में आई फिल्म 'मशाल' ने उन्हें पहचान दिलाई। इसी बीच अनिल कपूर ने सुनीता से शादी करने का फैसला कर लिया। 

68

इस शादी पर न तो अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फैमिली को आपत्ति थी और ना ही सुनीता के परिवारवालों को। लेकिन अनिल कपूर के दोस्तों ने शादी को लेकर आपत्ति जताई थी। दोस्तों ने अनिल कपूर को सलाह दी कि शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा। दोस्तों की बात मानकर अनिल कपूर ने भी दो बार शादी की डेट टाल दी। 

78

हालांकि, जब अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने दूसरी बार शादी की डेट टाली तो सुनीता ने उन्हें सख्त लहजे में कह दिया कि ये सब नहीं चलेगा। एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि पैसों की कमी के चलते वे सुनीता से शादी नहीं कर पा रहे थे। इसके साथ ही दोस्तों के कहने पर भी वो शादी करने के बारे में थोड़ा घबरा रहे थे। 

88

इसी बीच, अनिल कपूर (Anil Kapoor) को सुभाष घई (Subhash Ghai) की फिल्म 'मेरी जंग' मिल गई। जैसे ही उन्होंने फिल्म साइन की तो उन्हें साइनिंग अमाउंट मिला। इसके बाद अनिल कपूर ने फौरन शादी करने का फैसला कर लिया। फिल्म साइन करने के अगले ही दिन यानी 19 मई, 1984 को दोनों ने शादी कर ली। अनिल कपूर के तीन बच्चे बेटियां सोनम कपूर, रिया कपूर और बेटा हर्षवर्धन कपूर हैं।

ये भी पढ़ें-
माथे से टपकता रहा पसीना और सांस भी फूली, लेकिन कसरत पूरी किए बिना नहीं माने 63 साल के अनिल कपूर


अंदर से इतना आलीशान है TV के 'जमाई राजा' Ravi Dubey का ड्रीम होम, घर की एंट्री पर है एक शानदार बार

Round Up 2021: Salman Khan से लेकर Ajay Devgn सहित इन सेलेब्स की फिल्में जो इस साल साबित हुई फिसड्डी

83 Movie Premiere नाइट में नहीं हटीं Deepika Padukone से नजरें, पत्नी को चूमने से नहीं रोक पाए रणवीर सिंह

'खान' सरनेम नहीं है सफलता की गारंटी; Salman Khan के भाइयों से Kader Khan के बेटे तक, फ्लॉप रहे ये 10 एक्टर्स

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos