Published : Sep 10, 2022, 12:23 PM ISTUpdated : Sep 10, 2022, 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' (Brahmāstra: Part One – Shiva) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 35-36 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'संजू' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन इतनी बड़ी ओपनिंग करने के बाद भी 'ब्रह्मास्त्र' 9 भारतीय फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन रिकॉर्ड को नहीं छू पाई है। आइए आपको बताते हैं कि अब तक पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों के बारे में...
अब नीचे स्लाइड्स में जानिए उन 9 फिल्मों के बारे में, जिनके रिकॉर्ड को 'ब्रह्मास्त्र' छू भी नहीं सकी...
211
1. रॉकस्टार यश स्टारर 'KGF Chapter 2' (हिंदी वर्जन) पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई थी और 53.95 करोड़ रुपए से इसने ओपनिंग की थी।
311
2. पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिदी फिल्म ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर', जो 2 अक्टूबर 2019 रिलीज हुई थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन करीब 53.35 करोड़ रुपए कमाए थे। गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ फिल्मों में रणबीर कपूर के 7 साल जूनियर हैं।
411
3. आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' पहले दिन 52.25 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ तीसरी सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फिल्म है। 8 नवम्बर 2018 को रिलीज इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था।
511
4. 'हैप्पी न्यू ईयर' चौथी हाईएस्ट ओपनर हिंदी फिल्म है, जिसने पहले दिन लगभग 44.97 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख़ खान लीड रोल में थे।
611
5. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन वाली 'भारत' पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। सलमान खान स्टारर यह फिल्म 5 जून 2019 को रिलीज हुई थी।
711
6. प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' का हिंदी वर्जन इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर है, जिसने लगभग 41 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। 28 अप्रैल 2017 को रिलीज इस फिल्म का निर्देशन एस.एस. राजामौली ने किया था।
811
7. सलमान खान स्टारर 'प्रेम रतन धन पायो' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40.35 करोड़ रुपए कमाए थे। हाईएस्ट ओपनर हिंदी फिल्मों की लिस्ट में यह 7वें स्थान पर है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन वाली यह फिल्म 12 नवम्बर 2015 में रिलीज हुई थी।
911
8. सलमान खान स्टारर 'सुल्तान' अब तक की 8वीं सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फिल्म है, जिसने पहले दिन करीब 36.54 करोड़ रुपए कमाए थे। अली अब्बास जफर के निर्देशन वाली यह फिल्म 6 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में आई थी।
1011
9. विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी 'धूम 3' पहले दिन 36.22 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ अब तक की 9वीं सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। 20 दिसंबर 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान की मुख्य भूमिका थी।
1111
इस लिस्ट में रणबीर कपूर स्टारर हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' 10वें नंबर पर है। 9 सितम्बर को रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, अक्क्निनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।