Published : Nov 14, 2022, 09:14 AM ISTUpdated : Nov 14, 2022, 06:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में आज यानी 14 नवंबर को चिल्ड्रन्स डे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन कई जगह बच्चों के लिए इवेंट और गेम शोज भी आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई देना नहीं चुकते हैं। आज बाल दिवस के मौके पर आपको बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की बचपन की फोटोज दिखाने जा रहे हैं। इनमें से कई स्टार्स को तो शायद आप पहचान भी ना पाए। नीचे देखें, सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सहित अन्य सेलेब्स की चाइल्डहुड फोटोज...
इस फोटो को देखकर क्या आप पहचान पा रहे हैं कि अपने भाई-बहन के साथ खड़ा ये सुपरस्टार कौन है? आपको बता दें कि ये फोटो सलमान खान की अपने छोटे भाई-बहन यानी अरबाज खान, अलवीरा और सोहेल खान के साथ वाली है।
210
ये फोटोज है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की है। दोनों ही बचपन में बेहद क्यूट नजर आते थे। आज दोनों को ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक आइडल कपल के रूप में जाना जाता है।
310
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान को इस फोटो में शायद ही कोई पहचान पाए। बचपन में शाहरुख भी बेहद क्यूट दिखते थे।
410
ये है विक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ की फोटोज। कपल पिछले साल दिसंबर में ही शादी के बंधन में बंधा था। बचपन में जहां विक्की क्यूट दिखते थे वहीं कैटरीना डॉल की तरह नजर आती थीं।
510
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को इन फोटोज में पहचान पाना शायद मुश्किल होगा। रणवीर तो फिर भी थोड़े बहुत पहचान में आ रहे हैं, लेकिन क्यूट दीपिका को पहचाना मुश्किल हो सकता है।
610
क्या इस बच्चे को पहचान सकता है कोई? यदि नहीं तो आपको बता दें कि ये बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार हैं, जो इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
710
ये है बॉलीवुड का पावर कपल यानी काजोल और अजय देवगन। कहा जाता है कि काजोल बचपन में काफी शरारती थी। वहीं, अजय को बचपन से खतरों से खेलने का शौक था।
810
क्यूट ऋतिक रोशन की फोटोज यदि गौर से देखे तो उन्हें काफी हद तक पहचाना जा सकता है। ऋतिक बचपन में काफी क्यूट थे और उन्होंने कुछ फिल्मों में बाल कलाकार का किरदार भी निभाया।
910
ये बच्चा नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखता है। इसे पहचानने के लिए शायद इतना हिंट काफी है। यदि नहीं तो आपको बता दें कि ये है सैफ अली खान, जो बचपन में काफी शरारती थे।
1010
इस क्यूट कपल को क्या आप पहचान पाए। यदि नहीं तो आपको बता दें कि ये रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं, जो हाल ही में एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं।