अजय देवगन की 2018 में भी दो फ़िल्में आईं। इनमें से 'रेड' में उनका लीड रोल था और इस हिट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 103.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरी फिल्म 'सिम्बा' थी, जिसमें लीड रोल में रणवीर सिंह थे। लेकिन अजय देवगन का कैमियो इसमें चर्चा में रहा था। फिल्म ने लगभग 240.31 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।