एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जो आज करोड़ों में खेल रहे हैं। इनके पास हजारों-करोड़ों की संपत्ति है और फिल्मों के अलावा ये स्टार्स अन्य सोर्स से भी तगड़ी कमाई करते हैं। आपको बता दें कि आज जिन सेलेब्स के पास करोड़ों रुपए हैं, यदि उनकी पहली सैलेरी के बारे में आपको पता चले तो चौंक जाएंगे। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान (Aamir khan) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी पहली सैलेरी 1000 रुपए थी। आज आपको इस पैकेज में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की पहली सैलेरी के बारे में बताने जा रहे हैं, इनमें से एक शख्स की सैलेरी जान आपके होश उड़ जाएंगे, पढ़ें नीचे...
सबसे पहले बात करते है अक्षय कुमार की। अक्षय की पहली सैलरी 1200 रुपए थी। हालांकि, आज उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी हैं। बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो इस साल उनकी एक भी फिल्म नहीं चली और आने वाले वक्त में उनकी ओएमजी 2, सेल्फी, बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में रिलीज होगी।
27
बॉलीवुड में दबंग के नाम से फेमस सलमान खान जो आज करोड़ों में खेल रहे हैं, उनको पहली सैलेरी के रूप 57 रुपए मिले थे। बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो इस साल उनकी भी फिल्म रिलीज हुई। हालांकि, 2023 में उनकी दो फिल्में किसी का भाई किसी जान और टाइगर 3 रिलीज होगी।
37
ऋतिक रोशन के पास भी तगड़ी प्रॉपर्टी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्हें पहली सैलेरी के रूप में 100 रुपए ही मिले थे। बता दें कि इस साल आई ऋतिक रोशन की एकमात्र ही फिल्म विक्रम वेधा रिलीज हुई, जो फ्लॉप साबित हुई। उनकी अपकमिंग फिल्म फाइटर है, जो 2023 में रिलीज होगी।
47
प्रियंका चोपड़ा जो लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई, उन्हें पहली सैलेरी के रूप में 5 हजार रुपए मिले थे। प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड के ज्यादा हॉलीवुड में बिजी रहती है। बात उनकी अपकमिंग फिल्म की करें तो वह फरहान अख्तर की मूवी जी ले जरा में नजर आएंगी।
57
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन जो इन दिनों टीवी के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 को होस्ट कर रहे हैं, के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। वहीं, बात उनकी पहली सैलेरी की करें तो उन्हें 500 रुपए मिले थे। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल आई उनकी 5 फिल्मों में से 2 ही हिट रही। उनकी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के हैं।
67
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के बारे में सभी जानते हैं कि उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि उनको पहली सैलेरी के रूप में सिर्फ 50 रुपए मिले थे। किंग खान के फिल्मों की बात करें तो वह पिछले 4 साल से किसी भी फिल्म में नजर आए। हालांकि, 2023 में उनकी चीन फिल्में पठान, जवान और डंकी रिलीज होगी।
77
बात नसीरुद्दीन शाह की पहली सैलरी की करें तो आप शॉक्ड रह जाएंगे। उन्हें पहली तनख्वाह के रूप में 7.50 रुपए मिले थे। इस साल नसीर ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म गहराईयां में नजर आए थे। इसके अलावा वह वेब सीरीज में बिजी है।