वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा कमाकर भी टॉप 15 में नहीं 'ब्रह्मास्त्र', 6 फिल्मों की तो आधी कमाई भी नहीं कर सकी

एंटरटेनमेंट डेस्क. करन जौहर (Karan Johar) के धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) के बैनर तले बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' (Brahmastra Part One : Shiva)  वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर यह फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है, जो कि लगभग 410 करोड़ रुपए है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी बड़ी रकम कमाने के बावजूद यह फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप 15 फिल्मों में भी शामिल नहीं है। खास बात यह है कि 6 फिल्मों का तो यह आधा कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। आइए आपको बताते हैं उन 15 फिल्मों के बारे में, जिनकी वर्ल्डवाइड कमाई ब्रह्मास्त्र से ज्यादा है...

Gagan Gurjar | / Updated: Sep 27 2022, 08:30 AM IST

115
वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा कमाकर भी टॉप 15 में नहीं 'ब्रह्मास्त्र', 6 फिल्मों की तो आधी कमाई भी नहीं कर सकी

नितीश तिवारी के निर्देशन में बनी 'दंगल' दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है। आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1968 करोड़ रुपए कमाए थे।

215

प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। एसएस राजामौली के निर्देशन वाली यह फिल्म दुनियाभर में भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 

315

तीसरे नंबर पर रॉकस्टार यश स्टारर 'KGF Chapter 2' है। प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।

415

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'RRR' इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।

515

पांचवें नंबर पर सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान' है। कबीर खान के निर्देशन वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 918 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

615

आमिर खान और जायरा वसीम अभिनीत 'सीक्रेट सुपरस्टार' इस लिस्ट में छठे नंबर है, जिसने दुनियाभर में लगभग 875 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं।

715

राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' ने दुनियाभर में लगभग 769 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म के लीड एक्टर आमिर खान हैं।

815

सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुल्तान' इस सूची में 8वें नंबर पर है। अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 614 करोड़ रुपए कमाए थे।

915

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' ने दुनियाभर में लगभग 587 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं।

1015

दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर 'पद्मावत' ने दुनियाभर में तकरीबन 572 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।

1115

सलमान खान स्टारर 'टाइगर जिंदा है' ने दुनियाभर में लगभग 564 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का निर्माण अली अब्बास जफर के निर्देशन में हुआ है।

1215

विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन वाली 'धूम 3' ने दुनियाभर में लगभग 557 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में आमिर खान की मुख्य भूमिका है।

1315

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर' ने दुनियाभर में करीब 475 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं।

1415

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंधाधुन' ने दुनियाभर में करीब 457 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की महत्वपूर्ण भूमिका है।

1515

शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने वर्ल्डवाइड लगभग 425 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं।

और पढ़ें...

छोटा ब्रालेट पहनकर पब्लिक में निकलीं रश्मिका मंदाना, Oops Moment का शिकार हुईं तो लोग लेने मजे

BIGG BOSS 16: क्या दिव्या भारती की यह खूबसूरत कजिन है शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट, खुद बता दी सच्चाई

रिलीज से पहले ही ऋतिक की 'Vikram Vedha' पर भारी ऐश्वर्या की 'Ponniyin Selvan', सुबह 4 बजे तक के शो हाउसफुल

200 करोड़ की हेराफेरी का मामला: कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीज, पहचान छुपाने इस अंदाज में पहुंचीं

20 करोड़ में बनी फिल्म को पछाड़ने में 'ब्रह्मास्त्र' को लगे 17 दिन, जानिए क्यों नहीं छू पाएगी 300 करोड़ का आंकड़ा?

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos