बर्थडे गर्ल शक्ति मोहन की 11 हॉट और बोल्ड तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, hot and sexy pics of birthday girl Shakti Mohan :  डांस-कोरियोग्राफर- एक्टर शक्ति मोहन आज, बुधवार, 12 अक्टूबर को अपना 37 वां जन्मदिन मना रहीं  हैं। वे डांस कोरियोग्राफर है, उन्हें अक्सर टीवी पर डांस रियलिटी शो में देखा जाता है। पॉप्युलर डांसर, कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस शक्ति मोहन आज, बुधवार, 12 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने एक डांस रियलिटी टीवी शो में एक कंटस्टेंट के रूप में शोबिज में अपने सफर की शुरूआत की, ना केवल फिल्म इंडस्ट्री में एक कोरियोग्राफर के रूप में पॉप्युलैरिटी हासिल की है। वहीं  वह उसी शो में जज भी बनीं जिसने उन्हें एक डांसर के रूप में पहचान दिलाई। देखें उनकी हॉट और ग्लैमरस पिक्स....

Rupesh Sahu | Published : Oct 12, 2022 8:15 AM IST / Updated: Oct 12 2022, 02:19 PM IST

111
बर्थडे गर्ल शक्ति मोहन की 11 हॉट और बोल्ड तस्वीरें

आज उनका नाम देश के कुछ बेहतरीन डांसर्स और कोरियोग्राफर की लिस्ट में शामिल है। लेकिन शायद आप नहीं जानते वह यह है कि नाचना तो छोड़ एक समय था जब शक्ति ठीक से चल भी नहीं पाती थी। 

211

 शक्ति मोहन के बचपन में एक बार एक दुर्घटना का शिकार हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत ऐसी थी कि डॉक्टरों ने कहा था कि वह फिर कभी सामान्य रूप से नहीं चल पाएगी।

311

हालांकि, शक्ति ने खुद से हार नहीं मानी थी। अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प के जरिए वह फिर से अपने पैरों पर खड़ी हो गई और देश की बेहतरीन डांसर्स में से एक बन गई।
 

411

12 अक्टूबर 1985 को मुंबई में जन्मे शक्ति मोहन तीन 'मोहन सिस्टर्स' में से एक हैं। नीति जहां एक गायिका हैं, वहीं मुक्ति एक एक्ट्रेस- डांसर हैं। 'मोहन सिस्टर्स' कुल चार हैं, जिनमें से तीन ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी जगह बनाई है।

511

यह ज़ी टीवी का रियलिटी टीवी शो 'डांस इंडिया डांस' था जिसमें शक्ति मोहन को एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। वह उस सीज़न को जीतने में कामयाब हुई। इसके बाद उनकी उसी शो में बतौर एक जज वापसी भी हुई। 
 

611

शो जीतने के बाद शक्ति 'दिल दोस्ती डांस' शो से एक्टिंग में हाथ आजमाती नजर आईं। इसमें भी उन्हें सफलता मिली थी। 

711

यह सीरियल  पूरी तरह से डांस बेस्ड था और इसमें कुंवर अमरजीत, शांतनु और वृशिका ( Kunwar Amarjeet, Shantanu, Vrushika) सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।

811

वहां से, शक्ति मोहन बॉलीवुड फिल्मों  हाई स्कूल म्यूजिकल 2, तीस मार खान, राउडी राठौर, कांची और नवाबजादे ( High School Musical 2, Tees Maar Khan, Rowdy Rathore, Kanchi and Nawabzaade) जैसे कई फिल्मों में डांस नंबरों का हिस्सा बन चुकी हैं।

911

शक्ति मोहन ने फिल्म 'धूम 3' में सहायक के रूप में 'कमली' ( Kamli) गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ थीं। 

1011

शक्ति मोहन ने फिल्म 'पद्मावत' के शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण के गाने 'नैनोवाले ने' की भी कोरियोग्राफी भी सेट की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को शक्ति की बड़ी बहन नीति मोहन ने गाया था।
 

1111

न केवल डांसर, के रूप में बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी उन्होंने समान पॉप्युलैरिटी हासिल की है। वे अक्सर बॉलवुड के टॉप स्टार्स के साथ मस्ती करती दिख जाती हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos