Published : Nov 08, 2021, 08:18 PM ISTUpdated : Nov 08, 2021, 08:19 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सिंगर अदनान सामी को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा कंगना को यह अवॉर्ड दिया गया। इनके अलावा करण जौहर समेत कई हस्तियों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। आइए बताते हैं कला क्षेत्र से किस-किस को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मान ग्रहण समारोह में कंगना रनौत गोल्डन और ग्रीन कलर की साड़ी पहने नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने हैवी झुमके पहने। कंगना को उनकी दो फिल्मों 'मणिकर्णिका' और 'पंगा" के लिए यह पुरस्कार मिला था। कंगना को पद्मश्री मिलने के बाद उन्होंने अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कई बातें कही। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
27
राष्ट्रपति कोविंद ने कला के लिए एकता कपूर (Ekta Kapoor) को पद्म श्री प्रदान किया। फेमस डायरेक्टर प्रोड्यूसर एकता परफार्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के लिए चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की मुख्य संरक्षक और संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। सम्मान पाने के बाद एकता ने लिखा, 'विनम्र और अभिभूत। इंडस्ट्री में मेरा प्रवेश तब शुरू हुआ जब मैं सिर्फ 17 साल की थी। मैंने लगातार सुना कि मैं 'बहुत छोटी', 'बहुत कच्ची' हूं। सालों से मैंने महसूस किया है कि अपने सपनों को पूरा करना कभी भी 'बहुत जल्द' नहीं होता है और 'बहुत छोटा' होना शायद सबसे अच्छी बात है। आज, जैसा कि मुझे चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान- 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया है, मैं विनम्र हूं।'
37
भारतीय फिल्म डायरेक्टर, निर्माता, स्क्रीनराइटर, कास्ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टेलीविजन पर्सनालिटी करण जौहर को भी कला के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। करण ने लिखा, 'ऐसा बहुत बार नहीं होता है कि मेरे पास शब्दों की कमी होती है, लेकिन यह एक ऐसा अवसर है , पद्म श्री। देश में नागरिक पुरस्कारों में से एक प्राप्त करने के लिए ऐसा सम्मान। अभी बहुत सारी भावनाओं से अभिभूत। हर दिन अपने सपने को जीने, बनाने और मनोरंजन करने के अवसर के लिए विनम्र, उत्साहित और आभारी भी। मुझे पता है कि मेरे पिता को गर्व होगा और काश वह यहां मेरे साथ इस पल को साझा करने के लिए होते। ”
47
फेमस सिंगर-म्यूजिशियन अदनान सामी ( Adnan Sami) को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सिंगर ने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली ब्लैक शेरवानी पहनी हुई थी। अवॉर्ड पाने के बाद अदनान सामी बोले कि कभी-कभी आपके पास खुद को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं होते हैं। सरकार को धन्यवाद। लोगों का शुक्रगुजार हूं, उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। मैं इसे अपने पिता-माता को समर्पित करता हूं। यह न केवल एक सम्मान है बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा।
57
थियेटर और टीवी आर्टिस्ट सरिता जोशी को भी इस साल पद्म श्री सम्मान दिया गया। उन्होंने छह दशकों की अवधि में गुजराती, मराठी, हिंदी और मारवाड़ी में लगभग 15,000 शो में प्रदर्शन किया है।
67
राष्ट्रपति कोविंद ने इंदिरा पी.पी. बोरा को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। वह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृतिका हैं जो भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और सत्त्रिया नृत्य में विशेषज्ञता रखती हैं।
77
राष्ट्रपति कोविंद ने कला के लिए डॉ शांति जैन (मरणोपरांत) को पद्म श्री प्रदान किया। वह लोक साहित्य, लोक संगीत और हिंदी कविता के क्षेत्र में एक बहुमुखी व्यक्तित्व थीं। 'बिहार गौरव गान’ की लेखिका, चर्चित साहित्यकार व गायिका पद्मश्री डॉ. शांति जैन का 2 मई 2021 को निधन हो गया था।