मुंबई. 'बेबी डॉल', 'देसी लुक' और 'ऊ बोलेगा या ऊ ओ बोलेगा' जैसे गानों की सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने दूसरी शादी कर ली है। 43 साल की कनिका ने 20 मई को बिजनेसमैन गौतम के साथ लंदन में सात फेरे लिए। सेरेमनी में कनिका और गौतम के फैमिली मेंबर्स के अलावा दोनों के चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे। नीचे देखिए तीन बच्चों की मां कनिका की दूसरी शादी की PHOTOS और जानिए इससे जुड़ी डिटेल...
कनिका की शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी के लिए कनिका ने पोस्टल कलर लहंगा पहना था, वहीं उनके दूल्हे गौतम ने पोस्टल कलर की शेरवानी पहनी थी।
210
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कनिका फूलों की चादर तले एक गलियारे से चलते हुए मंच तक पहुंचीं और फिर गौतम को वरमाला पहनाकर उन्हें हमेशा के लिए अपना बना लिया।
310
बताया जाता है कि कनिका कपूर और गौतम लगभग एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। चूंकि कनिका लंदन में रहती हैं, इसलिए उन्होंने शादी के लिए लंदन को ही चुना।
410
शादी के बाद कनिका और गौतम ने वहां मौजूद अपने फैमिली मेंबर्स और दोस्तों के साथ ग्रुप फोट खिंचवाए और उनका आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्राप्त की।
510
तस्वीरों में गौतम के साथ कनिका कपूर की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज के कमेंट बॉक्स में उनके फ्रेंड्स और फैन्स की ओर से बधाई का तांता लगा हुआ है।
610
इससे पहले शुक्रवार सुबह गौतम ने कनिका कपूर के साथ अपने प्री-वेडिंग रिचुअल्स की फोटो शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं।
710
हल्दी ही के लिए जहाँ गौतम ने ट्रेडिशनल व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था तो वहीं कनिका सिल्वर लहंगे में काफी ग्लैमरस लग रही थीं।
810
कनिका और गौतम के साथ-साथ उनके फैमिली मेंबर्स भी हल्दी सेरेमनी को एन्जॉय करते दिखाई दिए थे। हल्दी के बाद मेहंदी सेरेमनी हुई और फिर 20 मई को उनकी शादी की रस्म हुई।
910
जब एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ने कनिका से उनकी शादी के बारे में पूछा था तो फोल्डेड हैंड और हैप्पी स्माइल वाली इमोजी शेयर कर उन्होंने लिखा था, "इंस्टाग्राम पर मेरे अपडेट्स देखिए। मैं यूएस-हॉस्टन, जर्सी और वाशिंगटन के तीन सफल टूर कर चुकी हूं। 10 और करने हैं।" हालांकि, शादी पर कोई भी कमेंट उन्होंने सॉरी बोलते हुए टाल दिया था।
1010
कनिका कपूर की पहली शादी NRI बिजनेसमैन राज चंडोक से हुई थी। 1998 में हुई यह शादी 2012 में तलाक पर ख़त्म हुई थ। राज से कनिका के तीन बच्चे (दो बेटियां आयना और समारा, एक बेटा युवराज) हैं। कनिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे तब महज 18 साल की थीं, जब उन्होंने राज से शादी की थी और और भारत से लंदन चली थीं। वे वहां नॉर्मल हाउसवाइफ की तरह लाइफ जीती थीं। उनके मुताबिक़, वे तीनों बच्चों के लिए बेहतर मां का रोल निभा रही थीं।