Published : Oct 11, 2022, 07:38 PM ISTUpdated : Oct 12, 2022, 04:49 PM IST
एंटरटेमेंट डेस्क, Katrina Kaif, Alia Bhatt to Mouni Roy these 7 divas will celebrate their first Karva Chauth : बॉलीवुड में करवाचौथ को कॉमर्शियल तरीके से पेश किया जाता रहा है। बड़े सेट, बड़ी स्टार कास्ट के साथ इस त्यौहार को फिल्माया जाता रहा है। मायानगरी में करवा चौथ सबसे फेवरेट फेस्टीवल में से एक है जो विवाहित जोड़ों के बीच इसके माधुर्यता को पेश करता है। सच कहा जाए तो बी टाउन की डीवा में भी इस त्यौहार को लेकर खासा उत्साह रहता है। इस साल कई सारे जोड़े ने जन्म- जन्म के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। देखें इस बार कितनी सेलेब्रिटी करेंगी सोलह श्रृंगार...
करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुरक्षा की उम्मीद में सुबह से चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। यह उत्सव इस वर्ष 13 अक्टूबर को आ रहा है।
211
हर विवाहित महिला इस दिन को पूरे जोश और श्रध्दा भक्ति के साथ मनाती है। हालांकि जो लोग पहली बार इस त्यौहार को मनाती हैं, उन्हें यह काफी प्यारा लगता है, उनमें उत्साह भी बहुत होता है।
311
इस साल कई बीटाउन के कई सेलेब्स सेलीब्रेट करेंगे, देखिए आपकी फेवरेट सेलेब्रिटी में कौन पहली बार इस शुभ अवसर पर शामिल होगा...
411
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने रिश्ते में पांच साल रहने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली है। वे अब एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट होने के अलावा अपना पहला करवा चौथ अपने पति के साथ मनाएंगी।
511
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर, 2021 को एक निजी समारोह में शादी की। उन्हें बॉलीवुड में सबसे पसंद किया जाने वाला जोड़ा कहा जाता है। इस साल कपल का पहला करवा चौथ होगा।
611
खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी, 2022 को अपने फॉलोअर्स को चौंका दिया, जब उन्होंने बिजनेसमेन सूरज नांबियार से शादी की। मौनी रॉय नियमित रूप से अपनी और अपने पति की खूबसूरत तस्वीरें अपलोड करती हैं। मौनी रॉय 13 अक्टूबर, 2022 को अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी, जिससे यह उनके फैंस के लिए एक खास मौका होगा। मौनी ने अपने सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) के साथ गोवा में मलयालम और बंगाली रीति-रिवाज से विवाह किया था।
711
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ( Karishma Tanna) ने 5 फरवरी, 2022 को बिजनसमेन और प्रॉपर्टी डेवलपर वरुण बंगेरा से शादी की। इस साल करिश्मा तन्ना का पहला करवा चौथ कपल के लिए खास होगा।
811
14 दिसंबर, 2021 को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शानदार समारोह में शादी कर ली है। उनकी शादी को सेलेब्रिटी ने शानदार, रोमांटिक उत्सव बताया था। वह इस साल पहली बार करवा चौथ मनाएंगी, जो इस जोड़ी के लिए एक बहुत ही बेहतरीन मौका होगा।
911
हालांकि टेलीविजन एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने 2020 में शादी की थी, हालांकि एक्चुअल में उन्होंने 2021 में विधि विधान से शादी की। कोरोना का प्रकोप की वजह से अपनी शादी और छुट्टियों का आनंद नहीं ले सकी, पूजा बनर्जी ने इस साल भी अपना पहला करवा चौथ मनाया।
1011
हिमाचल प्रदेश में विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ( Vikrant Massey and Sheetal Thakur) की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। आपको बता दें कि इस जोड़ी ने करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इस वर्ष शीतल ठाकुर का पहला करवा चौथ है। 14 फरवरी को विक्रांत और शीतल ठाकुर ने कानूनन एक दूसरे को अपना लिया था।
1111
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ( Shibani Dandekar and Farhan Akhtar ) ने 19 फरवरी को शादी की थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शिबानी दांडेकर भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं।