Published : Dec 02, 2021, 11:14 PM ISTUpdated : Dec 02, 2021, 11:20 PM IST
मुंबई. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) किसी भी रिश्ते को छुपाने में विश्वास नहीं करती हैं। जो भी करती हैं कि खुलेआम करती हैं। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) के साथ रिश्ते को पहले थोड़ा सा छिपाया। लेकिन बाद में सरेआम अपने प्यार का इजहार करते नजर आईं। कई मौके पर दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट हुए। दोनों 3 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब ब्रेकअप की खबरों के बीच छईयां-छईयां गर्ल अपने लव बॉय के साथ रोमांटिक वेकेशन मना रही हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
अर्जुन कपूर भी अपने प्यार को कभी किसी से छिपाया नहीं। मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी थी। 23 अक्टूबर को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मलाइका हाथ में जाम लिए अर्जुन के माथे पर किस कर रही हैं। वो कैप्शन में लिखते है, 'इस दिन या किसी अन्य दिन मैं चाहता हूं तुम मुस्कुराती रहो. उम्मीद है इस साल सबसे अच्छी मुस्कान होगी।'
26
हालांकि ये तस्वीर पुरानी हैं, लेकिन इनका प्यार अभी भी गहरा है। हाल ही में इनके ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। लेकिन कपल ने इसे धत्ता बता दिया। वो सीक्रेट रोमांटिक वेकेशन मना रहा हैं। दोनों ने अपने-अपने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरें डाली हैं।
36
दोनों कपल ने एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग तस्वीरें डाली हैं। अर्जुन कपूर अकेले बैठे समुंदर की लहरों को निहार रहे हैं। वहीं मलाइका बिकिनी में रेत पर लेटे नजर आ रही हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर अपना दिल हार रहे हैं।
46
एक तस्वीर में अर्जुन पूछते हैं कि मैं कहा हूं। बताया जा रहा है कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड के साथ मालदीव में रोमांटिक वेकेशन इंज्वाय कर रहे हैं।
56
अदाकारा मलाइका अरोड़ा मालदीव की रेत पर लेटकर धूप सेकती दिखाई दीं। मलाइका अरोड़ा के चेहरे का ग्लो देख आप समझ सकते हैं कि उन्हें मालदीव की धूप कितनी जम रही है।
66
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ काम करते दिखाई देंगे।