Kiss के साथ फुल रोमांटिक अंदाज, अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा को ऐसे देखा तो लोग बोल उठे- क्या बात है

एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) 37 साल के हो गए हैं। अपना बर्थडे खास अंदाज़ में मनाने के लिए वे 12 साल बड़ी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ इन दिनों पेरिस में हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मलाइका के साथ वाली अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कपल को रोमांटिक अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है। एक फोटो में तो मलाइका अर्जुन के गाल पर Kiss करती भी नज़र आ रही हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखें कपल के वैकेशन की PHOTOS और जानें कि सोशल मीडिया पर लोग किस तरह रिएक्ट कर रहे हैं...
 

Gagan Gurjar | Published : Jun 26, 2022 12:08 PM
16
 Kiss के साथ फुल रोमांटिक अंदाज, अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा को ऐसे देखा तो लोग बोल उठे- क्या बात है

अर्जुन कपूर की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "जो इस जोड़ी से जले, ज़रा साइड से चले।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "एन्जॉय करो यार, प्यार करने वालों को कोई रोक नहीं सकता।"

26

एक सोशल मीडिया यूजर ने अर्जुन को ट्रोल करते हुए लिखा है, "अरबाज़ सोच रहा है तेरी उम्र का बेटा है मेरा।" एक यूजर ने लिखा है, "तय नहीं कर सकते कि जलें या आपके लिए खुश हों।" एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "क्या बात है भाई।"

36

अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन मनाने के लिए दो दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस के लिए रवाना हुए थे। मुंबई एयरपोर्ट से कपल की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिनमें मलाइका को सिर्फ अपर और बूट में देख लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था। 

Related Articles

46

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल 2019 में किया।

56

अर्जुन की लाइफ में आने से पहले मलाइका सलमान खान के भाई अरबाज़ खान की पत्नी थीं। दोनों ने 1998 में शादी की और 2016 में अपने 18 साल के रिश्ते को ख़त्म करने का एलान किया। अरबाज़ से मलाइका को 20 साल का बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos