- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Shamshera : ये हैं बॉलीवुड की पहली 5 डकैती फ़िल्में, किसी ने ट्रेंड सेट किया तो कोई ऑस्कर में गई
Shamshera : ये हैं बॉलीवुड की पहली 5 डकैती फ़िल्में, किसी ने ट्रेंड सेट किया तो कोई ऑस्कर में गई
एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ। फिल्म में वे शमशेरा नाम के डकैत का किरदार निभा रहे है। बॉलीवुड में आज भले ही डकैतों पर फ़िल्में न के बराबर बनती हैं। लेकिन एक दौर था, जब इस तरह की फिल्मों का बनना आम बात थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में डकैती फिल्मों का ट्रेंड किस मूवी से शुरू हुआ था? या वह कौन सी पहली डकैती फिल्म थी, जिसे ग्लोबली पॉपुलैरिटी मिली थी। नीचे की स्लाइड्स में हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं...

1963 में रिलीज हुई 'मुझे जीने दो' ऐसी पहली डकैत फिल्म बताई जाती है, जो असल डाकू की जिंदगी पर आधारित थी। बताया जाता है कि सुनील दत्त ने फिल्म में जो डाकू जरनैल सिंह का रोल निभाया था, वह चंबल के डाकू मान सिंह से प्रेरित था। फिल्म में वहीदा रहमान की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस फिल्म की शूटिंग चंबल के बीहड़ों में पूरी पुलिस सुरक्षा के बीच हुई थी।
'जिस देश में गंगा बहती है', 1960 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में प्राण ने राका नाम के डाकू का किरदार निभाया था। माना जाता है कि भारतीय सिनेमा में डकैती फिल्मों का ट्रेंड इसी फिल्म से शुरू हुआ था। फिल्म में राज कपूर और पद्मिनी की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
1957 में आई 'मदर इंडिया' वह पहली डकैती फिल्म थी, जिसे भारत की ओर से बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर भेजा गया था। फिल्म में सुनील दत्त ने नर्गिस के बेटे बिरजू का रोल निभाया था, जो अपनी मां और परिवार पर हुए अत्याचारों का बदला लेने डाकू बन जाता है। अंत में बिरजू की मां ही उसे गोली मार देती है।
1951 में राज कपूर ने 'आवारा' नाम से फिल्म बनाई थी और यह भारत की वो पहली डकैती फिल्म थी, जिसे दुनियाभर में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। राज कपूर और नर्गिस स्टारर इस फिल्म में के एन सिंह ने जग्गा नाम के डाकू का रोल निभाया था, जो एक जज द्वारा रेप के आरोप में सजा सुनाए जाने के बाद उसके परिवार से बदला लेने के लिए अपराध करता है।
अगर डकैत फिल्मों की हिस्ट्री की बात करें तो ये उस समय से ही बनने लगी थीं, जब इंडियन सिनेमा मूक फिल्मों का निर्माण किया करता था। अगर इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर यकीन करें तो 1931 में 'दिलेर डाकू' और 'फरेबी डाकू',1933 में 'डाकू की लड़की' जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ था। लेकिन अगर पॉपुलैरिटी देखें तो 1934 में आई 'डाकू मंसूर' ज्यादा लोकप्रिय हुई थी। के एल सहगल ने इस फिल्म में डकैत का किरदार निभाया था। फिल्म में उमाशशि और पृथ्वीराज कपूर की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।