थाई-हाई स्लिट गाउन में रैम्प पर उतरीं मलाइका अरोड़ा, लोगों ने किए 'बुढ़िया पागल हो गई' जैसे कमेंट

Published : Jul 28, 2022, 01:57 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बुधवार को नई दिल्ली में  FDCI इंडिया कॉउचर वीक 2022 (FDCI India Couture Week 2022) के अंतर्गत रैम्प पर वॉक करती नज़र आईं। इस दौरान डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना की शो स्टॉपर के तौर पर रैम्प पर उतरीं 48 साल की मलाइका अरोड़ा ने उन्हीं के द्वारा डिजाइन किया गया ब्लैक कलर का सल्ट्री और सेंसेशनल शीर थाई हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था और वे इसमें कमाल की लग रही थीं। हालांकि, हमेशा की तरह सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया है। देखिए फैशन वीक से मलाइका की तस्वीरें और जानिए कैसे-कैसे कमेंट कर रहे लोग...

PREV
18
थाई-हाई स्लिट गाउन में रैम्प पर उतरीं मलाइका अरोड़ा, लोगों ने किए 'बुढ़िया पागल हो गई' जैसे कमेंट

सोशल मीडिया पर इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन पर कमेंट कर लोग मलाइका का मजाक उड़ा रहे हैं।

28

मसलन एक यूजर ने लिखा है, "इसको कोई अच्छे कपड़े दे दो प्लीज।" एक यूजर ने लिखा है, "बस जिस्म दिखाना आता है।"

38

एक अन्य यूजर का कमेंट है, "उसका बेटा 18 साल से बड़ा है, क्या शर्मिंदगी है।" एक यूजर का कमेंट है, "बुढ़िया पगला गई है।"  एक यूजर ने तो मलाइका को बॉलीवुड की जेनिफर लोपेज तक बता दिया है।

48

बता दें कि FDCI इंडिया कॉउचर वीक कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल नहीं हुआ था। अब चूंकि इसने वापसी की है तो फैशन डिजाइनर्स के साथ-साथ इनकी मॉडल्स में भी काफी उत्साह है। 

58

पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा मुंबई में 'द ग्रे मैन' की डायरेक्टर जोड़ी रूसो ब्रदर्स के लिए रखी गई पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी साथ थे।

68

पार्टी में मलाइका और अर्जुन की शानदार एंट्री का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुए थे। अर्जुन ने इस खास मौके के लिए वायलेट शर्ट पहनी थी तो वहीं, मलाइका पर्पल रंग शॉर्ट ड्रेस में नज़र आई थीं।

78

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते पर आधिकारिक मोहर लगाई। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories