Published : Dec 29, 2022, 07:56 AM ISTUpdated : Jan 03, 2023, 10:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2022 इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए मिला-जुला रहा। इस दौरान 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chadha), सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) और 'राधे श्याम' (Radhe Shyam) जैसी कई बड़े बजट की फ़िल्में बड़े पर्दे पर आईं और मुंह के बल गिरीं। हालांकि, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' (Brahmaastra Part One: Shiva) , 'RRR' और 'KGF Chapter 2' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) की लाज भी बचा ली। अब सबकी नजर 2023 पर है। क्योंकि इस साल में बड़े बजट की कई फ़िल्में पर्दे तक पहुंचने वाली हैं, जिनमें साउथ सिनेमा की पैन इंडिया मूवीज भी शामिल हैं। इनमें अकेले प्रभास (Prabhas) पर इस बार 1350 करोड़ रुपए का दांव लगा हुआ है। बड़े बजट की ये फ़िल्में कैसा परफॉर्म करती हैं, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उसके पहले आइए आपको बताते हैं 2023 में आने वाली बड़े बजट की 16 फिल्मों के बारे में। देखें स्लाइड्स...
वामसी पैदीपल्ली के निर्देशन में बनी 'वारिसू' तमिल सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें विजय लीड रोल में हैं और रश्मिका मंदाना, जयसुधा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।
216
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन वाली 'पठान' से शाहरुख़ खान बतौर लीड हीरो चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म इसके गाने 'बेशरम रंग' की वजह से विवादों में घिरी हुई है, जिसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है।
316
सलमान खान की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी की भी अहम भूमिका होगी।
416
नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित 'जेलर' पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें साउथ सिनेमा के गॉड कहे जाने वाले रजनीकांत लीड रोल में होंगे। फिल्म में शिव राजकुमार और राम्या कृष्णन की भी अहम भूमिका होगी। मूल रूप से तमिल भाषा की इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।
516
'पोन्नियिन सेल्वन-2' या 'PS-2' डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म है, जिसका पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था। तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म में चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।
616
'जवान' में पहली बार शाहरुख़ खान साउथ इंडियन सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की भी अहम भूमिका होगी।
716
आदिपुरुष का डायरेक्शन 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' फेम ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं और सैफ अली खान, कृति सेनन की भी अहम भूमिका है। पहले यह फिल्म 12 अनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके VFX और रावण बने सैफ अली खान के लुक पर विवाद छिड़ा, जिसकी वजह से इसे आगे बढाया गया। मेकर्स अब अपनी गलतियां सुधार रहे हैं।
816
रणबीर कपूर स्टारर 'एनीमल' गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन 'कबीर सिंह' फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।
916
'सालार' तेलुगु भाषा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें प्रभास की मुख्य भूमिका है। प्रशांत नील के निर्देशन वाली इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन जैसे स्टार्स के भी अहम किरदार होंगे।
1016
'टाइगर 3' 2012 में आई 'एक था टाइगर' और 2017 में रिलीज हुई 'टाइगर जिंदा है' की सीक्वल है, जिसमें सलमान खान लीड रोल में हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका होगी।
1116
शाहरुख़ खान 'डंकी' के जरिए पहली बार डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ आए हैं। फिल्म में शाहरुख़ के अलावा तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी अहम रोल में नजर आएंगे।
1216
'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार साथ काम कर रहे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देश वाली इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
1316
'प्रोजेक्ट के' का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका हैं, जबकि इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी की भी अहम भूमिका है। फिल्म को तेलुगु भाषा के साथ तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।
1416
'पुष्पा 2 : द रूल' 2020 में रिलीज हुई सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'पुष्पा : द राइज' का सीक्वल है, जिसमें अलू अर्जुन मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म के अन्य किरदारों में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल जैसे स्टार्स दिखाई देंगे।
1516
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गणपत' में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमे टाइगर के अपोजिट कृति सेनन भी दिखाई देंगी। अमिताभ बच्चन का इसमें स्पेशल अपीयरेंस होगा।
1616
'इंडियन 2' तमिल भाषा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी,, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। कमल हासन स्टारर इस फिल्म को एस. शंकर ने निर्देशित किया है और इसमें काजल अग्रवाल की भी अहम भूमिका है।