Published : Nov 07, 2021, 10:34 AM ISTUpdated : Nov 07, 2021, 10:36 AM IST
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) भले ही विदेश में अपना आशियाना बसा लिया हो, लेकिन अपनी संस्कृति को नहीं भूली हैं। वो आये दिन भारतीय वेशभूषा में फेस्टिवल मनाती दिखाती है। 'देसी गर्ल' का दिवाली (Diwali) का खुमार अभी भी नहीं उतरा है। अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ नए घर में दिवाली मनाने के बाद कनेडियन कॉमेडियन लिलि सिंह की पार्टी में शामिल हुईं। प्रियंका ने पार्टी में जिस तरह की ड्रेस पहन रखी थी वो 'दम-मारो-दम' की जीनत अमान की याद दिला रही थी। आइए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा का विदेश वाली देसी लुक।
प्रियंका चोपड़ा ने कॉमेडियन लिलि सिंह की पार्टी में ऑरेंज प्रिंटेड प्लाजो सेट पहन रखा था। उन्होंने इसके साथ दुपट्टे का पेयरअप कर रखा था। एक्ट्रेस का यह रेट्रो लुक पार्टी में सब पर भारी पड़ रहा था।
27
प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गॉग्लस लगाए थे। जीनत अमान ने दम मारो दम में कुछ ऐसा गॉग्लस का पेयर कर रखा था। प्रियंका का लुक देख जीतन की याद दिलाने वाली है।एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में चोकर पहन रखा था। उनका ये कूल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
37
सब्यसाची ने डिजाइन की हुई ड्रेस पहनकर प्रियंका रेट्रो-लुक में फैंस का दिल लूट रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
47
इससे पहले भी उन्होंने अपने नए घर में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी जिसे लोग खूब पसंद कर रहे थे। प्रियंका चोपड़ा इस बार अपने नये घर में दिवाली का जश्न मनाया था। जिसमें उनके कई दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।
57
दिवाली की रात प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के संग देसी अवतार में लक्ष्मी पूजा करती हुई नजर आई थीं। येलो साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
67
‘द रूसो ब्रदर्स’ प्रोडक्शन की स्पाई सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग प्रियंका ने अभी हाल ही स्पेन में की। इस सीरीज में गेम ऑफ थ्रोन्स के रिचर्ड मैडेन भी हैं।
77
विदेशी प्रोजेक्ट के अलावा प्रियंका के हाथ में इंडियन प्रोजेक्ट भी है। वो फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।