एंटरटेनमेंट डेस्क. राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ऊंचाई शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, बोमन ईरानी, अनुपम खरे की इस फिल्म को सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने डायरेक्ट किया है। करीब 7 साल बाद बड़जात्या की फिल्म आई। 2015 में उनकी आखिरी फिल्म प्रेम रतन धर पायो आई थी। वैसे, आपको बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) ने सूरज की फिल्म ऊंचाई में काम करने इच्छा जाहिर की थी, लेकिन इसके लिए वे तैयार नहीं हुए। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने घोषणा की कि वे सलमान को दोबारा प्रेम बनाकर सिल्वर स्क्रीन पर लाएंगे और उनकी ये फिल्म 2024 में आएंगी। बात प्रेम नाम की चली तो आपको बता दें कि सलमान ने करीब 15 ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिसमें उनके कैरेक्टर का नाम प्रेम है। उनको प्रेम नाम भी बड़जात्या ने ही दिया है और इसकी वजह भी उन्होंने बताई थी। आज आपको इस पैकेज सलमान की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने प्रेम नाम का कैरेक्टर प्ले किया, पढ़ें नीचे...
सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को लेकर 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया बनाई थी। इस फिल्म में उन्होंने सलमान को प्रेम नाम दिया था। सलमान को ये नाम देने के पीछे की वजह उन्होंने बताई थी कि ये ऐसा नाम है तो परंपरा और जड़ों से जुड़ाव महसूस करवाता हैं। परिवार के करीब रहता है और दिल से सच्चा होता है। ये फिल्म बॉक्सबस्टर रही।
28
आपको बता दें कि सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान लीड रोल में थे और इन सभी फिल्मों में उनका नाम प्रेम ही था। ये सभी फिल्में हिट रही।
38
खबरों की मानें तो सलमान खान को प्रेम नाम ने इतना हिट बना दिया कि उनकी करीब 15 फिल्मों में यहीं नाम रखा गया। 1994 में आई सलमान की फिल्म अंदाज अपना अपना में भी उनका नाम प्रेम ही था। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर थे।
48
सलमान खान की फिल्म 1994 में आई फिल्म जुडवा में भी उनका नाम प्रेम था। वहीं, इसी साल आई दीवाना मस्तान में भी वे प्रेम ही बने थे। 1999 में आई दो फिल्में बीवी नंबर 1 और सिर्फ तुम में भी उनके कैरेक्टर का नाम प्रेम था।
58
2000 में आई फिल्में चल मेरे भाई और कहीं प्यार ना हो जाए में भी सलमान खान प्रेम बने थे। हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई।
68
2005-07 में आई फिल्में नो एंट्री, पार्टनर और मैरी गोल्ड में सलमान खान प्रेम बने थे। नो एंट्री-पार्टनर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म नो एंट्री का सीक्वल नो एंट्री में एंट्री में बनने जा रहे हैं, इसमें भी सलमान प्रेम ही बनेंगे।
78
2011 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म रेडी में भी सलमान खान प्रेम बने थे। बता रेडी वो आखिरी फिल्म है, जिसमें सलमान के कैरेक्टर का नाम प्रेम था। इसके बाद आई सारी फिल्मों में उनके किरदारों के नाम अलग-अलग रहे।
88
बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो इस साल उनकी फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि, उन्होंने साउथ की एक फिल्म गॉड फादर में कैमियो किया था। उनकी अपकमिंग फिल्में टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान है। ये दोनों ही फिल्में 2023 में रिलीज होगी। इसले अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में ही कैमियो करते नजर आएंगे।