शाहरुख खान की ये हीरोइन कभी लाखों दिलों की थी मल्लिका, अब पहचानना भी हुआ मुश्किल, गुमनामी जी रही कहीं

Published : Dec 09, 2022, 02:10 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में कभी इनकी मासूमियत भरी खूबसूरती के चर्चे हुआ करती थी। वो हजारों दिलों की धड़कन थी। लेकिन आज वो एक गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। बात कर रहे हैं प्रिया गिल (Priya gill) की। जिन्होंने 'सिर्फ तुम' (Sirf tum) मूवी काम करके रातो-रात युवा दिलों को चुरा लिया था। उनकी मासूमियत से भरी एक्टिंग को देखकर लोग अपना दिल हार गए थे। कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी प्रिया गिल 47 साल की हैं लेकिन उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। जहां 80 और 90 के दशक की कई एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों से जुड़ी हैं, वहीं प्रिया गिल सोशल मीडिया से दूर हैं। आइए नीचे देखते हैं प्रिया गिल की तब और अब की तस्वीरें और जानते हैं कुछ उनके बारे में...  

PREV
17
शाहरुख खान की ये हीरोइन कभी लाखों दिलों की थी मल्लिका, अब पहचानना भी हुआ मुश्किल, गुमनामी जी रही कहीं

प्रिया गिल कई सालों से लाइम लाइट से दूर हैं। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं। उनकी लेटेस्ट फोटो में आप देख सकते हैं कि 'सिर्फ तुम'फेम का लुक कितना बदल गया है। हालांकि आज भी वो कम खूबसूरत नहीं लगती हैं।
 

27

'तेरे मेरे सपने' (1996) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रिया गिल ने कई मूवी की। हिंदी, मलयालम,तमिल, तेलुगू, पंजाबी और भोजपुरी मूवी में भी वो एक्टिंग करती दिखाई दीं। शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली प्रिया गिल बड़े पर्दे से दूर हैं।

37

प्रिया गिल  'सिर्फ तुम' से सुर्खियों में आईं। अपनी मुस्कान और एक्टिंग से कई दिल जीते। सुनील शेट्टी के साथ वो 'बड़े दिलवाला' में दिखाई दीं। इसके बाद वो शाहरुख खान की फिल्म'जोश' में खूबसूरती में ऐश्वर्या राय को टक्कर देती नजर आईं थी।

47

प्रिया गिल  1995 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रहीं। इसके बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया। कम बजट में बनी इनकी पहली मूवी 'तेरे मेरे'सपने सुपर हिट हुई थी। फिल्म में इनके साथ चंद्रचूड़ सिंह थे।

57

जोश मूवी के बाद प्रिया गिल हिंदी मूवी में गुमनाम होती गई। श्याम घनश्याम,बॉर्डर हिंदुस्तान का और जीतेंगे हम के बाद उनकी फ्लॉप मूवी साबित हुई। इसके बाद वो हिंदी मूवी से दूर होती गई। वो तमिल , तेलुगू और मलायलम में मूवी करती दिखाई दीं।

67

साल 2006 में उन्होंने भोजपुरी मूवी 'पिया तो से नैना लागे' की थी।2006 में, उन्होंने द टेलीग्राफ से बात की और कहा कि यह एक अलग अनुभव था लेकिन उन्होंने इसके हर हिस्से का आनंद लिया।
 

77

बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म भैरवी है। प्रिया गिल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई हैं। वह अब डेनमार्क में रहती हैं।

और पढ़ें:

वो मर्द है और मुझमें दम है, अर्जुन कपूर को डेट करने के लिए ट्रोल हुई मलाइका अरोड़ा ने दिया जवाब

Salaam Venky review : काजोल, विशाल जेठवा ने दर्शकों को किया इमोशनल, देखें कहां कमज़ोर हुई कहानी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories