Published : May 29, 2022, 07:59 PM ISTUpdated : May 30, 2022, 11:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी है। वे 28 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनकी हत्या पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहर में हुई। वारदात के दौरान मूसेवाला अपनी महिन्द्रा थार कार में दो अन्य साथियों के साथ मौजूद थे, जिन्हें घायल बताया जा रहा है। युवाओं के बीच काफी पॉपुलर मूसेवाला पर अपने गानों के जरिए गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। नीचे की स्लाइड्स में जानिए पंजाब के उन पांच सिंगर्स के बारे में, जो मूसेवाला की तरह ही कम उम्र में दुनिया छोड़ गए, इनमें से एक की हत्या बिलकुल सिद्धू मूसेवाला जैसे ही हुई थी...
सबसे पहले बात करते हैं अमर चंद चमकीला, जो 80 के दशक के उभरते हुए सिंगर थे। 'जट दी दुश्मनी' और 'तलवार में कलगीधर' जैसे उनके गाने काफी पॉपुलर हुए थे। 8 मार्च 1988 को गोली मरकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वे 28 साल के थे। हत्यारों ने न केवल अमरचंद चमकीला, बल्कि उनकी पत्नी और उनके बैंड के दो सदस्यों को भी गोलियों से भून दिया था। (पढ़ें पूरी खबर)
25
पंजाबी संगीत को 'गल दिल दी' जैसे गाने और 'हीरे' जैसा एल्बम देने वाले सिंगर सोनी पाबला 14 अक्टूबर 2006 को महज 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। बताया जाता है कि वे परफॉर्म करते हुए गिर गए थे, जिसके बाद वे कभी नहीं उठ पाए।
35
कुली के नाम से मशहूर सिंगर कुलदीप राय 22 मई 2011 को महज 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। अपने भाइयों के साथ RDB ग्रुप बनाने वाले कुली को 2011 में अचानक ब्रेन ट्यूमर डिटेक्ट हुआ था।
45
90 के दशक में श्रीजीत सिंह बिनद्रखिया पंजाबी संगीत की बेहद पावरफुल आवाज़ हुआ करते थे। उनके 'मेरी नथ डिग पाए' और 'दुपट्टा तारा सतरंग दा' जैसे गाने काफी पॉपुलर हुए थे। लेकिन नियति को शायद कुछ ही मंजूर था। 17 नवम्बर 2003 को जब हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ, तब वे महज 41 साल के थे।
55
पंजाबी संगीत के प्रसिद्ध गीतकार और संगीतकार राज बरार की जिस दिन मौत हुई, उसके तीन दिन बाद वे 45 साल के होने जा रहे थे। 90 के दशक में वे संगीत की दुनिया में आए और कम ही समय में छा गए। 31 दिसंबर 2016 को उनका अचानक निधन हो गया। उन्होंने 'जवानी जिंदाबाद' और 'आम आदमी' जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया था।